सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

On: March 2, 2026 5:00 PM
Follow Us:
₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

किसान भाई रासायनिक खाद का इस्तेमाल किए बिना जैविक विधि से खेती कर रहे हैं और ₹50 की सस्ती खाद का इस्तेमाल करके बंपर पैदावार ले रहे हैं।

जैविक खेती से किसानों को फायदे

जैविक खेती करते समय के साथ जैविक खाद का इस्तेमाल करते हैं। जिससे खेती में खर्च भी करते हैं, और पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलता, जो अनाज उत्पन्न होता है वह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। उसमें किसी तरह का केमिकल नहीं होता। अगर किसान बाजार में मिलने वाली रासायनिक खाद का इस्तेमाल करते हैं तो उससे उन्हें नुकसान होता है। उत्पादन ज्यादा भले मिल जाए लेकिन वह अनाज सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है, कई तरह-तरह की बीमारियां फैलती है, मिट्टी खराब होती है।

लेकिन जैविक खाद का इस्तेमाल करके मिट्टी को उपजाऊ बनाया जा सकता है। जैसे की घोसी प्रखंड के मुर्गिया चक गांव के किसान सुमन कुमार जैविक खेती से कई सालों से अच्छा उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं वह कौन सी सस्ती खाद का इस्तेमाल करते हैं।

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

किसान ने खाद का खर्चा बिल्कुल कम कर लिया है। वह ₹15 से लेकर ₹50 तक की खाद का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें जीवमृत, ब्रह्मास्त्र, बीजामृत आदि का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र कीटनाशक है, और जीवामृत-बीजामृत का इस्तेमाल वह बीजो के उपचार और खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजामृत ₹15 में ही मिल जाती है, लेकिन ब्रह्मास्त्र और नीमस्त्र ₹50 के पड़ते हैं, जो की प्रति लीटर के हिसाब से बताया जा रहा है।

देसी खाद के लिए गाय का गोबर और गौमूत्र

इस देसी खाद और कीटनाशक को बनाने के लिए उन्होंने बताया कि घर के आस-पास मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे की गाय का गोबर, गोमूत्र, बेसन इत्यादि जो की एक किसान के पास आसानी से उपलब्ध होता है। इन चीजों का इस्तेमाल करके मिट्टी को उपजाऊ बना रहे हैं। सेहतमंद खेती कर रहे हैं, और खर्चा भी घट रहा है।

यह भी पढ़े- Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

अश्वगंधा की खेती की संपूर्ण जानकारी

अश्वगंधा की खेती से लाखों में खेलेंगे किसान, जाने अश्वगंधा की खेती की संपूर्ण जानकारी

Leave a Comment