किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी, 2 चोर हुए गिरफ्तार, जाने किसानों से कैसे पैसे हड़प रहे आरोपी

On: March 4, 2026 5:46 PM
Follow Us:
किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी

किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी का काम चल रहा है, कई साइबर ठग किसानों के बैंक खाते से पैसे चोरी कर रहे तथा उनके नाम पर पैसे निकाल रहे।

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के साथ ठगी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए मिलते हैं। जिससे किसानों की भारी आर्थिक मदद हो जाती है। लेकिन योजना के नाम पर कई लोग किसानों के साथ गलत काम भी कर रहे हैं। किसानों को पैसा समय पर मिल जाए या कोई कागज अधूरा है, इसके नाम पर उन्हें फोन करके उनसे पूरी जानकारी ली जाती है, और फिर किसान का पैसा उनके बैंक खाते से निकाल लिया जाता है। बता दे की लाखों रुपए की ठगी इस योजना के नाम पर किसानों से हो रही। बिहार के भागलपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

जिनके पास ₹6 लाख पैसे ज्यादा का पैसा था। इतना ही नहीं उनके पास लैपटॉप मोबाइल भी थे। जिससे वह किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। उनके पास एटीएम और जमीन के कागज, किसान का पहचान पत्र इत्यादि दस्तावेज भी थे। जिले में छापेमारी के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, तो आईए जानते हैं किसानों के साथ वह किस तरीके से ठगी करते हैं।

ईकेवाईसी का बोलकर किसानों को फंसा रहे आरोपी

आरोपी किसानों को फोन करते हैं और उनसे कहते हैं कि आपकी ईकेवाईसी अधूरी है तो उसको करने के लिए उनसे पूरी जानकारी लेते हैं और फिर फर्जी तरीके से उनका नया खाता भी खोल देते हैं और फिर उसमें से पैसे निकाल लेते हैं। किसान के नाम पर लोन भी ले लेते हैं, किसान क्रेडिट कार्ड योजना का भी गलत फायदा वह उठा रहे हैं, जिसमें लाखों रुपए किसान को सरकार से लोन मिलता है।

किसानों से ठगी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

किसानों से ठग करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक द्वारा टीम का गठन किया गया और छापेवाडी शुरू हुई। जिसमें साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें उनके पास 6 लाख 30 हजार रु नगद, लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और बायोमेट्रिक मशीन भी थी। एक मोबाइल प्रिंटर था, 12 खाता पासबुक थे जो गलत तरीके से किसानों के खोले गए थे।

10 एटीएम कार्ड थे दो आधार कार्ड, तीन अन्य कार्ड से जुड़े दस्तावेज भी थे उनके पास। कुछ नोटबुक भी थी। वह किसानों के नाम पर फर्जी खाता खोलते थे। केसीसी लोन लेने की योजना भी बनाते थे। जिससे लाखों रुपए हड़प सके। पुलिस का कहना है कि और भी ऐसे आरोपी घूम रहे हैं जिन्हें जल्दी पकड़ा जाएगा। लेकिन किसानों को भी सतर्क रहना चाहिए।

यह भी पढ़े- होली पर गोबर की राख और फूलों की पत्तियों से महिलाएं छाप रही पैसा, बिना केमिकल का गुलाल बना कमाई का जरिया

और पढ़ें

बिना केमिकल के गुलाल की डिमांड

होली पर गोबर की राख और फूलों की पत्तियों से महिलाएं छाप रही पैसा, बिना केमिकल का गुलाल बना कमाई का जरिया

स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य

गेहूं किसानों की यह एक गलती जेल पहुंचा देगी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, होगी कानूनी कार्यवाही, जानिए बड़ी खबर

खाद की सब्सिडी का पैसा किसानों को मिलेगा

खाद के लिए किसानों के बैंक खाते में आएगा पैसा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिए अधिकारियों को निर्देश

लाल गोभी के बीज कैसे आर्डर करें

हरी ही नहीं अनोखी लाल गोभी गार्डन में लगाएं, घर बैठे बीज पाएं, जानिये लाल गोभी के बीज की कीमत

होली पर किसान भी कमाई कर सकते है

होली पर किसान करें तगड़ी कमाई, इन दीदियों की जैसे हर्बल गुलाल बनायें, जानें बस्तर की बिहान दीदियां की कमाई का राज

AI से उगेंगी सब्जियां

घर के बालकनी में AI से उगाएं ताजा हरी सब्जियां, मोबाइल से होगा काम, नहीं पड़ेगी मेहनत, जानिए AI Agri Pilot क्या है

Leave a Comment