फ्री में बनेगी किसान आईडी, मिलेगा 6 हजार रु, मिशन मोड में काम होगा, जिलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए पुरस्कार

On: January 30, 2026 11:52 AM
Follow Us:
मिशन मोड में होगी किसान रजिस्ट्री

किसानों को सरकारी योजनाओं का फायदा मिलता रहे इसके लिए किसान आईडी मिशन मोड के तहत बनाई जाएगी।

किसान रजिस्ट्री है जरूरी

किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के कई तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। जिनका फायदा लेने के लिए किसान रजिस्ट्री करवानी होगी। किसान आईडी बनवाने के बाद ही उन्हें फायदा मिलेगा। अगर किसान का काम नहीं करवाते हैं, तो उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा जो की ₹6000 मिलता है वह भी नहीं मिल सकता है, तो आइये आपको बताते हैं किसान रजिस्ट्री फ्री में कैसे होगी और जिला अधिकारियों को कितना इनाम मिलेगा।

मिशन मोड में होगी किसान रजिस्ट्री

बिहार में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा किसान रजिस्ट्री का काम मिशन मोड में करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी से कहा है कि वह ज्यादा से ज्यादा किसानों की रजिस्ट्री करें। साथ ही उन्होंने जिला अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन जिलों में 50% रजिस्ट्रेशन का काम पूरा होगा उन्हें 1.50 लाख रुपए पुरस्कार मिलेंगे।

वहीं जिन जिलों में 35% रजिस्ट्रेशन का काम पूरा होगा। वहां ₹50000 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि ज्यादा से ज्यादा अधिकारी सही तरीके से काम करें और अपने जिले को इनाम के हकदार बनाएं।

किसान रजिस्ट्री फ्री में कैसे होगी

किसान रजिस्ट्री फ्री में की जा रही है। जिससे किसानों को इसमें कोई खर्चा नहीं आएगा, और सरकारी योजनाओं का फायदा आगे भी मिलते रहेगा। जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर और वसुधा केंद्र में अब ₹15 का सर्विस चार्ज भी नहीं लगेगा। विभाग द्वारा यह खर्च उठाया जाएगा। जिससे किसानों को यहां पर खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस तरह से किसानों की एक यूनिट आईडी बनाई जाएगी।

यह भी पढ़े- MP के किसानों को स्ट्रॉ रीपर पर 1 लाख 50 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, सिर्फ चंद दिन है मौका

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment