Farmer ID: किसानों को बिना इस कार्ड के नहीं मिलेगी खाद, लागू हुई नई व्यवस्था, जानिए बड़ी खबर

On: February 15, 2026 5:51 PM
Follow Us:
MP के किसानों को खाद लेने के लिए फार्मर आईडी

Farmer ID: MP के किसानों के लिए बड़ी सूचना, खाद चाहिए तो आपको यह कार्ड बनवाना होगा, आइये जानते हैं यह कैसे बनेगा।

खाद लेने के लिए फार्मर आईडी है जरूरी

MP के किसानों को खाद लेने के लिए फार्मर आईडी बनवानी होगी। बिना किसान आईडी के अब उन्हें खाद नहीं दी जाएगी। इस नई योजना से किसानों को फायदा ही होगा। क्योंकि इससे खाद की कालाबाजारी खत्म होगी। कोई बिना जरुरत के खाद नहीं लेगा, ना ही कारोबारी खाद इकट्ठा कर पाएंगे। फार्मर आईडी कैसे बनेगी, इसके बारे में आइये जानते हैं।

फार्मर आईडी कैसे बनवाएं किसान

Farmer ID बनवाने के लिए किसानों को बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। यह आसानी से बन जाता है। अधिकारी ने बताया है कि किसान आधार कार्ड, जमीन के कागज लेकर अपने पास के एमपी ऑनलाइन या सीएससी केंद्र में जाकर पंजीयन कर सकते हैं, या फिर अपने पटवारी से संपर्क कर सकते हैं। उनसे भी जानकारी मिल जाएगी। फार्मर आईडी में खसरा खतौनी को लिंक कराया जाता है।

फार्मर आईडी में किसान सम्मान निधि और अन्य सरकारी योजनाओं का लिंक भी रहता है, किसान ने कौन सी फसल लगाई है, यह भी जानकारी इसमें रहती है। जिसके अनुसार किसानों को खाद मिलती है, तो आईए जानते हैं अब खाद के नए नियम क्या है, कैसे किसानों को टोकन के जरिए खाद मिलेगी।

ई विकास पोर्टल

मध्य प्रदेश के कई जगह में ई विकास पोर्टल लागू कर दिया गया है। जिसमें किसानों को घर बैठे टोकन जनरेट करने की सुविधा मिलती है। किसान घर बैठे ही खाद की बुकिंग कर लेते हैं। टोकन जारी होने के बाद किसानों को एसएमएस या पोर्टल के द्वारा भी जानकारी मिल जाती है कि उन्हें कौन सी खाद कितनी मात्रा में मिलेगी।

ई टोकन जनरेट करने के लिए सुबह 10:00 से 12:00 के बीच का समय बताया गया है। एक बार टोकन जनरेट हो जाता है तो वह तीन दिन तक ही मान्य रहता है। दरअसल किसान की फसल की जानकारी ऑनलाइन दर्ज हो जाती है, फिर उस फसल के अनुसार ही उन्हें खाद दी जाती है।

यह भी पढ़े-किसानों को बांटे निशुल्क बीज, कलेक्टर ने बताएं फसल के फायदे, बढ़ेगी पैदावार, घटेगी किसानों की लागत

और पढ़ें

4-in-1 मल्चिंग मशीन किस काम आती है

किसानों का चार काम एक साथ करेगी यह मशीन, मजदूरों की करेगी छुट्टी, जानिए 4-in-1 मल्चिंग मशीन की खासियत

गेहूं किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

खुशी से झूम उठे गेहूं किसान, केंद्र सरकार ने दिया उपहार, जानिए कैसे बढ़ेंगे गेहूं के भाव

महाशिवरात्रि के दिन किसानों की कैसे हो रही कमाई

महाशिवरात्रि के दिन किसानों और पशुपालकों की हुई चांदी, कमाई का मिला जबरदस्त मौका, जानिए कैसे

लाड़ली बहना योजना

महिलाओं के खाते में आए ₹1500, लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, जानिए किसे नहीं मिला पैसा

दलहन में आत्मनिर्भर के लिए किसानों को प्रोत्साहित

किसानों के लिए शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा, यह फसल लगाएं प्रति हेक्टेयर 10 हजार रु पाएं, मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण बीज

स्वचालित वर्षा मापी यंत्र

WINDS: किसानों की जिंदगी बदल देगी यह मशीन, गांव में लगेगी और देगी सटीक जानकारी, बचेंगे हजारों रु के नुकसान से किसान

Leave a Comment