गायों की होगी 24 घंटे मॉनिटरिंग, कोट, तिरपाल और मिलेगी उपचार की सुविधा, सर्दी से बचाने के लिए सीएम ने लिया यह फैसला

On: January 10, 2026 5:23 AM
Follow Us:
गोवंश के लिए उत्तर प्रदेश में मिलने वाली सुविधाएं

ठंड में गायों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने फैसला लिया है कि उनकी 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी, तुरंत उपचार मिलेगा और सर्दी से बचने के लिए कोट, तिरपाल की सुविधा भी मिलेगी।

गोवंश के लिए उत्तर प्रदेश में मिलने वाली सुविधाएं

उत्तर प्रदेश से सरकार द्वारा गौवंश को हर तरह की सुविधा दी जा रही है। जिसमें हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ आश्रम के स्थलों में नई सुविधा भी जोड़ी है जिसमें उनको अब सभी तरह का लाभ होगा। गायों को सर्दी से बचाने के लिए को कोट, तिरपाल की सुविधा भी दी जा रही है। उनको स्वस्थ रखने के लिए हरा चारा और अन्य औषधि उपचार भी दिए जा रहे हैं। अलाव की सुविधा भी दी जाए रही है, और साफ पानी उन्हें दिया जा रहा है। 24 घंटे उनकी मॉनिटरिंग की जा रही है।

गौशाला के लिए बने 20 जनपदों में कंट्रोल रूम

गौशाला की निगरानी करने के लिए 20 जनपदों के अंतर्गत कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिसमें आगरा, जालौन, झांसी, सीतापुर, रायबरेली, जौनपुर, बाराबंकी, हरदोई, पीलीभीत, अयोध्या, आजमगढ़, अमरोहा, फर्रुखाबाद, चंदौली, कौशांबी, शामली, बस्ती, अंबेडकर नगर, बलिया, एटा आदि जनपदों के नाम आते हैं। जहां पर निगरानी तंत्र बहुत ज्यादा मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर सभी तरह के कार्य आंखों के सामने होते हैं।

गौशाला में लगे हैं सीसीटीवी कैमरे

गौशाला में गायों के साथ किस तरह का व्यवहार हो रहा है। उनकी सेवा किस तरह से की जा रही है इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। जिसमें बताया गया कि ग्रामीण गौआश्रय स्थल के 65 जनपद में लगभग 4366 गांव आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश में 65 जनपद के अंतर्गत कुल मिलाकर 6718 ग्रामीण गौशाला स्थित है।

Leave a Comment