Sandalwood: एक एकड़ में 5 करोड़ रु कमा सकते हैं किसान, जानिए खेती का तरीका और खर्चा

On: February 13, 2026 3:37 PM
Follow Us:
Sandalwood

Sandalwood: एक एकड़ जमीन से अगर 4 से 5 करोड रुपए की कमाई करना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कौन सी फसल किस तरीके से लगाएं।

सफेद चंदन की खेती में कमाई

सफेद चंदन की खेती से किसान अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं तो आइये आपको इस लेख में बताते हैं इसकी खेती कैसे, कहां करें, और इसके सरकारी नियम क्या है। सफेद चंदन की खेती में अगर कमाई की बात करें तो एक एकड़ में सही तरीके से खेती कर ले, और अच्छा प्रबंधन करें तो 4 से 5 करोड रूपए पैसे कमा सकते हैं, क्योंकि इसकी लकड़ी 10-30 हजार रु किलो में बिक रही है, तो आइये इसकी खेती के बारे में जानते हैं।

सफेद चंदन की खेती कैसे करें

सफेद चंदन की खेती के लिए पहले जमीन की बात करें तो बंजर, पथरीली, ऊसर जमीन में भी इसकी खेती कर सकते हैं। लेकिन बढ़िया गुणवत्ता की लकड़ी चाहिए तो दोमट, लाल मिट्टी की खेती के लिए बहुत ही ज्यादा बढ़िया होती है। इसके अलावा चंदन के पेड़ों के साथ-साथ में एक होस्ट प्लांट भी लगाना होता है। जिसमें अरहर, मूंगफली जैसी दाल वाली फसल भी लगा सकते हैं, जो की चंदन के पेड़ को सपोर्ट करेगी और इससे अतिरिक्त कमाई भी हो जाएगी।

एक एकड़ में 400 चंदन के पेड़ लग जाते हैं। जिन्हें आप 10 x 10 फुट की दूरी पर लगा सकते हैं। चंदन के पौधों को लगाने के लिए मानसून के समय का चयन करें। साथ ही ध्यान रखें कि उस जमीन में पानी ना रूकता हो, जल भराव होता है, तो वहां पर चंदन की खेती नहीं की जा सकती है, ऊंची जमीन हो तो बेहतर होता है।

सफेद चंदन की खेती में खर्चा कितना आएगा

सफेद चंदन की खेती में खर्च की बात करें तो एक सामान्य फसल से अधिक ही आएगा। क्योंकि इसमें कमाई भी ज्यादा मिलती है और समय भी लगेगा। जैसे की 12 से 15 साल में इसके पेड़ तैयार होते हैं और खर्चा 80 हजार रुपए से लेकर ₹100000 तक आ सकता है। वही कानूनी नियमों की बात करें तो इसकी खेती अपने जमीन पर किसान कर सकते हैं और देखभाल भी कर सकते हैं।

लेकिन जब पेड़ काटते हैं उस समय वन विभाग को जानकारी देनी होती है, कि पेड़ काट रहे हैं और उनसे अनुमति लेनी होती है। इसके बाद आप कटाई कर सकते हैं। अगर खेती में निवेश करना चाहते हैं जो कि बाद में ज्यादा मुनाफा दे तो सफेद चंदन की खेती एक अच्छा विकल्प है।

यह भी पढ़े- फरवरी में सूरजमुखी की खेती से मालामाल हो सकते है किसान, जानिए खेती का तरीका और कितना मिलेगा उत्पादन

Leave a Comment