Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

On: March 2, 2026 10:53 AM
Follow Us:
Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल की तलाश में है तो आइये बताते हैं मिर्जापुर के किसान किस तरीके से इस स्टार फ्रूट की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं।

स्टार फ्रूट की खेती में फायदा

दरअसल, किसान स्टार फ्रूट की खेती करते हैं, जिसे कमरख भी कहा जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन अच्छी मात्रा में होता है। यह खट्टा-मीठा फल होता है। यह दिखने में सितारे की तरह होता है। इसीलिए इसे स्टार फल कहा जाता है। इसकी खेती करने वाले किसान का नाम जितेंद्र कुमार मौर्य है, जो की मिर्जापुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पहले से ट्रायल में लगाया, लेकिन जब मुनाफा होने लगा तो उन्होंने रकबा बढ़ा दिया। आइये आपको बताते हैं यह फल कितने दिन में तैयार हो जा रहा है, बाजार में कितना भाव मिल रहा है।

बिना खाद और कीटनाशक की फसल

इसमें खर्च कम आता है, क्योंकि खाद और कीटनाशक खरीद कर नहीं डालना पड़ता। किसान ने बताया कि स्टार फ्रूट की खेती वह बिल्कुल जैविक तरीके से करते हैं जो भी गोबर की खाद का उत्पादन घर में होता है उसी का इस्तेमाल वह करते हैं। जिससे अच्छा उत्पादन मिलता है और इसमें किसी तरह का कीटनाशक भी नहीं डालते, जिससे यह भी खर्चा नहीं आता।

स्टार फ्रूट की फसल कितने दिन में तैयार होती है

किसान ने बताया कि स्टार फ्रूट की फसल 6 महीने में तैयार हो जाती है। जिसमें बरसात में उन्होंने इसकी खेती की थी। 2 साल से उन्हें इस फसल से अच्छा उत्पादन मिलते आ रहा है। उन्होंने बताया कि पौधा लगाने के 6 महीने बाद फल मिलना शुरू हो गया था। एक साल में उन्हें तीन बार फल मिलता है, और एक महीने बाद दोबारा से फल तैयार हो जाता है। जिससे इन्तजार नहीं करना पड़ेगा।

स्टार फ्रूट की कीमत कितनी मिल रही

किसान ने कहा कि इसकी अच्छी डिमांड रहती है, बाजार में अच्छा भाव मिल जाता है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है, बीमार व्यक्ति इसका सेवन खूब करते हैं। पूजा-पाठ में भी इसका इस्तेमाल होता है। 10 से ₹15 के बीच में एक पीस की कीमत मिल जाती है। बाजार में अगर डिमांड ज्यादा है तो ₹15 तक भाव मिल जाते हैं। अगर कम है तो 10 के आसपास भाव मिलता है, इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती और अच्छा उत्पादन भी मिल जाता है।

यह भी पढ़े- अश्वगंधा की खेती से लाखों में खेलेंगे किसान, जाने अश्वगंधा की खेती की संपूर्ण जानकारी

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

अश्वगंधा की खेती की संपूर्ण जानकारी

अश्वगंधा की खेती से लाखों में खेलेंगे किसान, जाने अश्वगंधा की खेती की संपूर्ण जानकारी

Leave a Comment