Capsicum Farming: एक बीघा में 90 हजार रु कमा रहा किसान, यह नगदी फसल लगाकर हुआ मालामाल, जानिए खर्चा

On: February 11, 2026 12:54 PM
Follow Us:
शिमला मिर्च की खेती में कमाई

Capsicum Farming: किसान अगर यह नगदी फसल लगाते हैं तो पारंपरिक फसलों की तुलना में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं, आइए आपको इसकी खेती के बारे में बताते हैं।

शिमला मिर्च की खेती में कमाई

शिमला मिर्च एक नगदी फसल है, इसकी खेती में किसानों को अच्छा मुनाफा हो जाता है। बता दे कि बाराबंकी जिले में किसान शिमला मिर्च की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं। एक बीघा में शिमला मिर्च लगाकर 80 से 90 हजार रुपए कमा रहे हैं। किसान ने बताया कि आधा एकड़ में उन्होंने शिमला मिर्च लगाई हुई है, बाकी वह और भी सब्जियों की खेती करते हैं। जिसमें शिमला मिर्च की खेती में ज्यादा आमदनी हो रही है।

बाजार में अच्छी डिमांड में सर्दियों में यह बिक रहा है, और कीमत भी बढ़िया मिल रही है। शिमला मिर्च को एक बहुमूल्य नगदी फसल माना जा रहा है। जिसकी खेती खुले में और पॉलीहाउस में भी कर सकते हैं। पॉलीहाउस के लिए सरकार से सब्सिडी ले सकते हैं। शिमला मिर्च की खेती कैसे करें, क्या समय है इस के बारे में जानते हैं, और खर्चा भी जानेंगे।

शिमला मिर्च की खेती का तरीका

शिमला मिर्च की खेती के लिए पहले वह बीजों से नर्सरी तैयार करते हैं। फिर पौधे को लगाते हैं, इसके पश्चात दो माह में फसल तैयार हो जाती है। शिमला मिर्च की खेती के लिए रेतीली दोमट मिट्टी अच्छी होती है। जिसमें जल निकासी की बढ़िया व्यवस्था हो, शिमला मिर्च की खेती वह साधारण तरीके से करते हैं। लेकिन कुछ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते है जिससे पैदावार बढ़िया मिलती है।

शिमला मिर्च की नर्सरी जब तैयार हो जाती है तो 45 से 60 सेंटीमीटर की दूरी में पौधों की रोपाई करते हैं। शिमला मिर्च की खेती के समय की बात करें तो सितंबर से अक्टूबर रबी सीजन में और फरवरी से मार्च गर्मी के लिए लगा सकते हैं। मतलब कि अभी फरवरी का महीना चल रहा है तो अभी भी इसकी खेती कर सकते हैं। इसके अलावा मल्चिंग का इस्तेमाल जरूर करें, खरपतवार नियंत्रित रहेगी, मिट्टी में नमी बनी रहेगी, और सिंचाई में पानी बचाने के लिए ड्रिप सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे खाद भी दे सकते हैं।

शिमला मिर्च की खेती में खर्चा

किसान ने बताया कि इसमें खर्च भी अन्य सब्जियों से ज्यादा आता है। लेकिन कमाई भी ज्यादा होती है। जिसमें वह बताते हैं कि एक बीघा में 20 से 23000 रुपए तक खर्च होते हैं। जिसमें बीज, खेत तैयारी, रोपाई आदि चीज आ जाती है। शिमला मिर्च की खेती अगर किसान खुले में करते हैं तो रोपाई के 55 से 60 दिन बाद फसल निकलने लगती है, और फिर सही देखभाल, खाद सही मात्रा में दें तो 3 से 4 महीने तक उत्पादन मिलता रहता है। लेकिन अगर शिमला मिर्च की खेती पॉलीहाउस में किसान करते हैं तो 8 से 10 महीने तक पैदावार मिलती है।

यह भी पढ़े- फरवरी में पान की खेती से 250 वर्ग फीट में 1 लाख रु कमा सकते हैं किसान, जानिए पान की खेती की वैज्ञानिक विधि

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

Leave a Comment