लाल नहीं काला टमाटर भरेगा किसानों की तिजोरी, एक एकड़ से 5 लाख कमाने का यह फार्मूला है जबरदस्त

On: January 11, 2026 4:47 PM
Follow Us:
काला टमाटर की खेती से प्रति एकड़ कितनी कमाई होगी

काला टमाटर किसानों को लाल टमाटर से ज्यादा फायदा दे सकता है। इसकी कीमत भी अधिक मिलेगी। सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद है आईए जानें इसकी खेती के बारे में।

काला टमाटर की खेती से प्रति एकड़ कितनी कमाई होगी

काला टमाटर की खेती अगर किसान एक एकड़ में करते हैं, तो उन्हें 4 से 5 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है। एक एकड़ में करीब 200 क्विंटल तक उत्पादन मिल सकता है। यह टमाटर बाजार में नया और खास है, इसलिए इसकी बिक्री अच्छी कीमत पर होती है। स्वाद भी अलग होता है। इस लिए इसे चखना लोग पसंद करेंगे।

काला टमाटर का स्वाद और सेहत के फायदे

काले टमाटर का स्वाद लाल टमाटर से अलग होता है। इससे स्मोकी और स्वीट स्वाद आता है। इतना ही नहीं इसका स्वाद हल्का नमकीन होता है। इसमें एंथोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह कैंसर और डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसी वजह से काले टमाटर को अब सुपर फूड भी कहा जाने लगा है। जिससे भी इसकी कीमत बढ़ेगी।

काला टमाटर की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सही रहेगी

सही मिट्टी में ही किसानों को सही फसल लगाना चाहिए। काला टमाटर की अच्छी पैदावार के लिए उपजाऊ मिट्टी का चयन करना चाहिए। मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच होना सबसे अच्छा माना जाता है। बुवाई से पहले बीज का उपचार करना जरूरी है, जिससे अंकुरण बेहतर होता है। जो किसान बड़े स्तर पर खेती नहीं करना चाहते, वे अपने बगीचे में भी काला टमाटर उगाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

काला टमाटर की खेती कब करें

खेती समय पर करने से किसानों को अच्छा उत्पादन मिल सकता है। काला टमाटर की खेती के लिए दिसंबर और जनवरी का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय खेती करने पर मार्च से अप्रैल के बीच पैदावार मिलने लगती है। खरीफ सीजन में इसकी खेती जून से जुलाई के बीच की जा सकती है। अक्टूबर से नवंबर में भी इसकी बुवाई संभव है। जनवरी और फरवरी में रोपाई करना भी उपयुक्त रहता है। अगर किसानों के क्षेत्र में अधिक पाला पड़ता है, तो फसल के विकास में परेशानी आ सकती है। इस लिए इस चीज का ध्यान रखे।

काला टमाटर किसानों को लाल टमाटर की तुलना में ज्यादा लाभ दे सकता है। इसकी कीमत बाजार में अधिक मिलती है, और सेहत के लिए भी यह ज्यादा फायदेमंद है। सामान्य तौर पर बाजार में लाल टमाटर ही देखने को मिलता है, इसलिए काला टमाटर देखते ही ग्राहक इसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। यह सिर्फ रंग में ही अलग नहीं है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है।

यह भी पढ़े- दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, किसानों को बनाता है अमीरों से अमीर, जमीन के ऊपर नहीं अंदर उगता है

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

Leave a Comment