किसानों के लिए सुनहरा अवसर, अभी करें इन अगेती सब्जियों की खेती, मार्केट में कम कंपटीशन से होंगे मालामाल

On: January 18, 2026 6:30 PM
Follow Us:
इस समय कौन सी सब्जियों की अगेती खेती करें

किसान अगर चाहते हैं कि बाजार में उन्हें अच्छा सब्जी का भाव मिले तो आईए जानते हैं इस समय कौन सी अगेती सब्जियों की खेती करें।

अगेती सब्जियों की खेती में फायदा

अगेती सब्जियों की खेती में किसानों को कई फायदे होते हैं। जिसमें सबसे पहला लाभ यह है कि बाजार में अच्छा भाव मिलता है, फिर कंपटीशन कम होता है, आवक कम होती है, जिससे किसान जब मंडी में समय पर पहुंच जाते हैं तो उन्हें इस सब्जी की कीमत कई गुना ज्यादा मिलती है। जो कि बाद में लेकर जाने पर कम हो जाती है। जिसमें समय हो रहा है कई तरह की सब्जियों की अगेती खेती का जो कि किसान को मंडी में ज्यादा भाव दिला सकती हैं, तो आइये उनके बारे में जानते हैं।

इस समय कौन सी सब्जियों की अगेती खेती करें

इस समय किसान कई तरह की सब्जियों की अगेती खेती कर सकते हैं जो की गर्मी में किसानों को अच्छी कीमत दिला सकते हैं। अगर आपके खेत में अभी दूसरी सब्जी या कोई अनाज लगा हुआ है तो इन सब्जियों की नर्सरी तैयार कर सकते हैं। नर्सरी जैसे ही तैयार हो जाएगी तो पौधों की रोपाई अपने खेतों में कर सकते हैं। जैसे कि इस समय खीरा, टमाटर, तरबूज, बैगन और हरी मिर्च की खेती कर सकते हैं। जिसमें से खीरा और तरबूज ऐसी सब्जी है जो की गर्मी में भारी कीमत किसानों को दिला सकती है। इसकी मांग खूब रहती है।

सब्जियों की खेती के लिए बढ़िया मिट्टी

जिसमें कृषि विशेषज्ञ बताते हैं कि टमाटर, तरबूज, बैगन, खीरा और मिर्च की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी होती है और जल निकासी की व्यवस्था किसानों को खेत में बढ़िया करनी चाहिए, खेत में पानी ना रुके। जैविक खाद का इस्तेमाल करके पौधों के अच्छे विकास देख सकते हैं।

मिट्टी के पीएच मान के बारे में बताया है कि 6 से 7 के बीच में पीएच मान रहेगा तो बेहतर होता है। रेतीली दोमट और बलुई दोमट मिट्टी भी इसकी खेती के लिए बढ़िया है। काली मिट्टी और लाल में भी इसकी खेती कर सकते हैं। लेकिन बहुत ज्यादा खेत की मिट्टी सख्त नहीं होनी चाहिए। बढ़िया से खेत की जोताई करके मिट्टी को भुरभुरा बनाकर खेती करें।

सब्जियों की नर्सरी कैसे तैयार करें

नर्सरी तैयार करने के लिए, सबसे पहले बीजों को बीमारियों से बचाने और अंकुरण बेहतर बनाने के लिए उनका उपचार करें। बीज बोते समय, टमाटर, बैंगन और मिर्च के बीज 0.5 से 1 सेंटीमीटर की गहराई पर लगाएं और उन्हें हल्की मिट्टी से ढक दें। तरबूज और खीरे के बीज 1 से 1.5 सेंटीमीटर की गहराई पर बोने चाहिए। अगर आपके पास डिस्पोजेबल कप या छोटे पॉलीबैग हैं, तो आप उनमें तरबूज और खीरे के बीज उगा सकते हैं क्योंकि उनकी जड़ें नाजुक होती हैं।

बीज बोने के बाद हल्का पानी दें, मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन ज़्यादा पानी देने से बचें। टमाटर, बैंगन और मिर्च की नर्सरी 4 से 6 हफ़्तों में तैयार हो जाती है जब उनमें 4 से 6 पत्तियाँ आ जाती हैं, और तरबूज और खीरे की नर्सरी 20 से 25 दिनों में तैयार हो जाती है जब उनमें दो से तीन पत्तियाँ आ जाती हैं।

यह भी पढ़े-मशरूम की खेती के लिए 90% सब्सिडी दे रही सरकार, इस गोल्डन चांस का उठाएं फायदा, जानिए कहां करें आवेदन

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

Leave a Comment