फरवरी-मार्च में करें जायद सीजन की इन सब्जियों की खेती, छप्पड़ फाड़ होगी पैसों की बारिश, जानिए खेत तैयारी का तरीका

On: February 4, 2026 3:56 PM
Follow Us:
जायद सीजन में कौन सी सब्जियां लगाएं किसान

फरवरी-मार्च में सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कौन सी सब्जी अभी लगाएं और किस तरीके से खेत की तैयारी करें।

जायद सीजन में कौन सी सब्जियां लगाएं किसान

जायद सीजन मतलब की 15 मार्च से पहले किसान कई तरह की सब्जियों की खेती कर सकते हैं जैसे की भिंडी, लौकी, तरोई, ककड़ी, खीरा, परवल, तरबूज, खरबूज, करेला, बैगन, लोबिया इत्यादि। जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। क्योंकि गर्मियों में यह भारी डिमांड में रहती है और अच्छी कीमत में मिल जाती है। मंडी में समय पर पहुंचकर किसान अच्छा भाव प्राप्त कर पाते हैं और अभी बढ़िया मौसम भी है, सब्जियों की खेती करने का।

लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना है जैसे कि अगर आपके क्षेत्र में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम है तो रुक जाए। जब तापमान 20 डिग्री है इससे ऊपर होने लगे उस समय सब्जियों की बुवाई करें तो अच्छा उत्पादन मिलता है। इसके अलावा खेत की तैयारी में भी ध्यान रखना है तो आइये आपको बताते हैं उसके बारे में।

जायद फसलों के लिए खेत की तैयारी कैसे करें

जायद सीजन में सब्जियों की खेती करने जा रहे हैं तो आपको खेत की तैयारी पर भी ध्यान रखना होगा। सबसे पहले उसमें गहरी जुताई करनी है। उसके बाद कुछ दिनों के लिए खेत को खुला छोड़ देना है। जिससे मिट्टी में बढ़िया से धूप लग जाए और जो भी कीट है वह खत्म हो जाए। इसके बाद गोबर की खाद मिट्टी में मिलाना है और जुताई करने के बाद खेती करें।

मार्केट की डिमांड का रखें ध्यान

सब्जियों की खेती में फायदा तो है लेकिन मार्केट के डिमांड का ध्यान रखना चाहिए कि आपके क्षेत्र में किस फसल की ज्यादा मांग है। ज्यादातर किसान कौन सी सब्जियां लगा रहे हैं। अगर वही सब्जी आप लगाएंगे तो वक्त ज्यादा होने से भाव कम मिल सकते हैं। इसलिए किसानों को एक साथ दो से तीन फसलों की खेती करनी चाहिए। सब्जियों की खेती भी करें तो दो से तीन सब्जियों की खेती एक साथ करें साथ ही अलग-अलग वैरायटी भी लगाएं।

यह भी पढ़े- किसान घर बैठे जंगली जानवरों से बचा रहे फसल, सोलर कैमरा से मिली बड़ी राहत, जाने कितना आता है खर्चा

और पढ़ें

Maize cultivation

Maize cultivation: मार्च में खाली जमीन से छापे पैसा, रबी फसल की कटाई के बाद यह पीले बीज बोयें, 100 दिन में कमाई शुरू

तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

Leave a Comment