राज्य सरकार ने किसानों से सूखी झाड़ू की डंडिया, अदरक, हल्दी और मिर्ची खरीदेगी इसकी घोषणा कर दी है। जिसमें किसानों को रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सूखी झाड़ू की डंडिया, अदरक, हल्दी और मिर्च की सरकारी खरीदी
जिन क्षेत्रों में जो फसल ज्यादातर उगाई जाती है। सरकार उनसे MSP पर खरीदी करके किसानों को उचित भाव देती है। जिसमें मिजोरम के किसानों से फरवरी महीने में सूखी झाड़ू की डंडिया, अदरक हल्दी और मिर्च की खरीदी की जाएगी। जिसमें अलग-अलग फसले अलग-अलग समय पर खरीदी जाएंगी। अदरक, फरवरी से मई के बीच में खरीदी जाएगी। हल्दी और मिर्च की खरीदी फरवरी से अप्रैल तक होगी। सूखी झाड़ू की डंडिया फरवरी से मार्च तक खरीदी जाएंगी, तो आईए जानते हैं इनका भाव कितना मिलेगा।
इन चारों फसलों का भाव कितना मिलेगा
इन चारों फसलों के भाव की बात करें तो अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹50 प्रति किलो, मिर्च 350 रुपए प्रति किलो, हल्दी ₹20 प्रति किलो, झाड़ू की डंडिया ₹80 प्रति किलो जाएंगी। जिसमें जानकारी है कि यह खरीदी राज्य के सेकेंडरी कलेक्शन सेंटर्स (SCCs) से होगी। किसानों को अपने इलाके की एसएससी केंद्र में जाकर फसल की बिक्री करनी होगी।
अपने इलाके के बाहर वह एसएससी में अपनी फसल नहीं बेंच सकते हैं। अगर किसानों को MSP दर से ज्यादा भाव दूसरी प्राइवेट एजेंसी से मिलते हैं तो वहां पर वह बेंच सकते हैं इसकी इजाजत सरकार उन्हें दे रही है।
फसल बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं किसान
मिजोरम के किसान अगर इन चारों फसलों की बिक्री सोसाइटी में करना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके लिए अपने इलाके के सोसाइटी में जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फसल खरीदी के बाद न्यूनतम समर्थन मूल्य डीबीटी के द्वारा किसानों के खाते में ट्रांसफर होगा। अगर किसानों को यह भाव सही लगता है तो वह जल्द से जल्द पंजीयन कराकर फसल की बिक्री कर सकते हैं।










