ज्यादा दूध देने वाली गाय-भैंस के बीच में कंपटीशन हुआ जिसमें इनाम में ट्रैक्टर मिला है, तो आईए जानते हैं यह कौन सी नस्ल है, और कितना दूध देती है।
PDFA दूध कंपटीशन
गाय और भैंस के बीच में कंपटीशन हुआ जिसके बाद ज्यादा दूध देने वाली गाय और भैंस को इनाम में ट्रैक्टर जैसा उपहार दिया गया। यह कंपटीशन प्रोग्रेसिव डेरी फार्मर संगठन / PDFA के द्वारा आयोजित किया गया है। जिसमें गाय 80 लीटर तक दूध दे रही है और भैंस ने 30 लीटर से ज्यादा दूध दिया था। आइए आपको इन नस्लों के बारे में बताते हैं।
30 लीटर से ज्यादा दूध देने वाली भैंस की नस्ल
तीन ऐसी भैंसे है जो की कंपटीशन में अव्वल थी। इसमें तीनों भैंस मुर्रा नस्ल की है। जिसमें पंजाब सिंह की एक मुर्रा भैंस है जो कि पंजाब के ही रहने वाले हैं, उसने 30.393 लीटर दूध दिया था। वही रविंद्र सिंह की मुर्रा भैंस ने 27.993 लीटर दूध दिया जो कि हरियाणा के है और पंजाब की पंजाब सिंह की मुर्रा नस्ल की भैंस ने 26.33 लीटर दूध दिया है। जिसमें 30 लीटर दूध देने वाली मुर्रा भैंस को इनाम मिला है।
नीली रावी भैंस ने दिया 25 लीटर से ज्यादा दूध
मुर्रा भैंस के अलावा नीली रावी भैंस भी कंपटीशन में थी, जिसे 25.753 लीटर दूध दिया है। बता दे कि पंजाब के गुरलाल सिंह की भैंस ने इतना बढ़िया प्रदर्शन दिया है। वहीं पंजाब के दर्शन सिंह की नीली रावी भैंस ने 23.826 लीटर दूध दिया। वही पंजाब के गुलाल सिंह की भी नीली रावी भैंसी थी जिसने 22.740 लीटर दूध देती है।
79 लीटर तक दूध देने वाली गाय की नस्ल
अगर ज्यादा दूध देने वाली गाय की नस्ल की तलाश में है तो बता दे की होस्टिन फ्रिजियन गाय बढ़िया होती है जो की 79.215 लीटर दूध दे सकती है। बता दे कि पंजाब के प्रितपाल सिंह की होस्टिन फ्रिजियन गाय ने 79.215 लीटर दूध दिया। लुधियाना पंजाब के सिंधु डेयरी फॉर्म की होस्टिन फ्रिजियन गाय ने 74.470 लीटर दूध दिया है। इस तरह से होस्टिन फ्रिजियन ज्यादा मात्रा में दूध देती है।
लेकिन इनके अलावा जर्सी गाय भी इस कंपटीशन में शामिल हुई थी। जिसमें पंजाब के सिंधु डायरी की जर्सी गाय ने 52.845 लीटर दूध दिया और हरियाणा के बलदेव सिंह के जर्सी गाय ने 48.742 लीटर दूध दिया। इस तरह से होस्टिंग और जर्सी गाय ज्यादा मात्रा में दूध दे रही है। लेकिन सिर्फ नस्ल पर ही यह निर्भर नहीं करता उसकी अच्छी देखभाल भी करनी चाहिए।
यह भी पढ़े- MP में पशुपालकों को घर बैठे मिलेगी पशुओं के इलाज की सुविधा, इस नंबर पर करें फोन 2-2 वाहन है संचालित











