किसानों की वर्षों की तमन्ना हुई पूरी, कपास की फटाफट होगी तुड़ाई, शिवराज सिंह ने बताई कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

On: February 17, 2026 10:19 AM
Follow Us:
कपास हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

कपास के तुड़ाई अब होगी आसान, बचेगा का समय और खर्चा, जानिए कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत और खासियत।

कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कपास हार्वेस्टिंग मशीन की जानकारी दी गई। जिसमें उन्होंने बताया कि यह किसानों की पुरानी तमन्ना थी कि कपास की तुड़ाई के लिए मशीन बने, जो कि अब पूरी हो चुकी है। किसानों को कपास तोड़ने के लिए ज्यादा समय नहीं देना पड़ेगा और ना हीं मेहनत करनी पड़ेगी। इससे खर्चा भी घटेगा, और बढ़िया गुणवत्ता का कपास टूटेगा। जिसमें मंत्री जी ने मशीन की खासियत के साथ-साथ कीमत की भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया की किस तरीके से काम करती है, तो आइये इस के बारे में जानते हैं।

कपास तोड़ने की मशीन कैसे करेगी काम

कपास तोड़ने के इस मशीन को ट्रैक्टर की मदद से चलाया जाता है, जो की ट्रैक्टर के आगे और पीछे भी मशीन को लगाया जाता है। इसमें सिर्फ एक ड्राइवर की जरूरत पड़ती है। मंत्री खुद पीछे ट्रैक्टर पर बैठकर इस मशीन को चलाते हुए देखा, मशीन के आगे के हिस्से में ब्रश लगे होते हैं। जिससे कपास तोड़ा जाता है। लेकिन इससे पहले खेत में स्प्रे किया जाता है। जिससे पत्तियां गिर जाती है। सिर्फ कपासी बचता है और उसकी तुड़ाई हो जाती है। मंत्री जी ने बताया कि इस स्प्रे से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

कपास हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत की बात करें तो मंत्री जी द्वारा यह जानकारी दी गई कि इस मशीन को बनाने में ₹1200000 लगे हैं और बाकी के अन्य खर्चो को मिलाकर 15 लाख रुपए में यह पड़ेगी। यह ब्रश टाइप कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन है, जो कि भोपाल के ICAR-CIAE ने किसानों को समर्पित की है, यह एक नई कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन है जिससे कपास के किसानों को फायदा होगा।

यह भी पढ़े- महिलाओं के खाते में 10 हजार रु आये, फिर 2 लाख रु देगी सरकार, 25 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए मिले पैसे

और पढ़ें

गेहूं किसानों के लिए पंजीयन की अंतिम तारीख

गेहूं किसानों के हाथ से छूटेगा सुनहरा मौका, 2 दिन का है समय, जानिए चना-सरसों-मसूर के पंजीयन की अंतिम तारीख

DAP

DAP महंगा, युद्ध से किसानों के जेब पर असर, जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी

किसानों के साथ लाखों रुपए की ठगी, 2 चोर हुए गिरफ्तार, जाने किसानों से कैसे पैसे हड़प रहे आरोपी

बिना केमिकल के गुलाल की डिमांड

होली पर गोबर की राख और फूलों की पत्तियों से महिलाएं छाप रही पैसा, बिना केमिकल का गुलाल बना कमाई का जरिया

स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य

गेहूं किसानों की यह एक गलती जेल पहुंचा देगी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, होगी कानूनी कार्यवाही, जानिए बड़ी खबर

खाद की सब्सिडी का पैसा किसानों को मिलेगा

खाद के लिए किसानों के बैंक खाते में आएगा पैसा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Leave a Comment