किसानों के लिए गेम चेंजर है यह मशीन, घंटो का काम मिनटों में करेगी, जानिए मखाना हार्वेस्टिंग मशीन कैसे करेगी काम

On: January 20, 2026 1:02 PM
Follow Us:
मखाना हार्वेस्टिंग मशीन का निर्माण

मखाना हार्वेस्टिंग मशीन के जरिए किसान मखाना बिना मेहनत के आसानी से निकाल पाएंगे। समय मेहनत की बचत होगी, जोखिमों से दूर रहेंगे।

मखाना की खेती में फायदा

मखाना की खेती बिहार में बहुत ज्यादा होती है। वहां पर किसानों को मखाना की खेती से अच्छी कमाई होती है। मखाना का उत्पादन किसानों की आय का एक अहम जरिया बन चुका है। मखाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए इसकी अच्छी कीमत किसानों को मिल जाती है। अपने राज्य के साथ-साथ दूसरे राज्य और विदेशों तक मखाना की डिमांड है। इसलिए सरकार भी मखाना की खेती में किसानों को कई तरह से मदद देती है।

मखाना हार्वेस्टिंग मशीन का निर्माण

मखाना हार्वेस्टिंग मशीन का निर्माण किया गया है, जो कि बिहार के पूर्णिया कृषि कॉलेज के वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई है। बीएयू के अंतर्गत बनी मखाना हार्वेस्टिंग मशीन किसानों के लिए बहुत ज्यादा ही मददगार है। इस मशीन को डीजल इंजन से चलाया जाता है। इसमें फिल्टर सिस्टम भी लगा हुआ है। इसमें एक सेक्शन पाइप है जो तालाब के पानी में जाती है, और फिर इंजन स्टार्ट होकर प्रेशर के द्वारा पानी के साथ मखाना के फल खींचकर ऊपर लाया जाता है।

जिसके बाद मशीन में लगी एक जाल मखाना के दानों को रोककर छानकर पानी को वापस गिरा देती है, और मखाना रह जाता है। जिससे जल्दी मखाना की तुड़ाई होती है। इससे मखाना तोड़ने के लिए इंसानों को पानी में नहीं रखना पड़ेगा और ना ही काटो से नुकसान होगा।

मखाना हार्वेस्टिंग मशीन कब मिलेगी

मखाना के किसान अगर इस मशीन को लेने के लिए इच्छुक है तो बता दे कि इसका सफल परीक्षण हो चुका है, और कृषि मेला में इसे लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद किसान इसे खुद भी देख पाएंगे कि किस तरीके से काम करती है। इस तरह से मखाना उत्पादन करने वाले किसानों को अब काम में आसानी होगी, मेहनत घटेगा, ज्यादा से ज्यादा लोग इस मखाना की खेती से जुड़ पाएंगे जो की मेहनत के डर से अभी तक उसकी खेती नहीं कर पा रहे थे।

यह भी पढ़े- गरीब किसानों का मसीहा बना पपीता, सरकार से 45 हजार रुपए मिलेंगे, 2 किस्तों में पैसा मिलेगा, जानें स्कीम

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment