तरबूज-खरबूज की खेती गर्मी में उच्च मांग से तिजोरी भर देगी, जानिए तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

On: March 4, 2026 4:04 PM
Follow Us:
तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी

तरबूज-खरबूज की खेती करके किसान अच्छा पैसा कमा सकते हैं, आइये जानते हैं मार्च में तरबूज-खरबूज की खेती की संपूर्ण जानकारी।

तरबूज-खरबूज की खेती में कमाई

तरबूज-खरबूज की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा है। फरवरी-मार्च में इसकी खेती एक अच्छा विकल्प मानी जाती है। अगर किसानों में फरवरी में इसकी खेती नहीं की है तो अभी भी इसकी खेती कर सकते हैं। तरबूज-खरबूज गर्मी में भारी डिमांड में रहती है। जिससे किसान एक से दो लाख रुपए की अच्छी कमाई कर सकते हैं। बाजार में अच्छा भाव मिल जाए तो कमाई ज्यादा भी हो सकती है और अगर उत्पादन ज्यादा मिल जाए फसल के गुणवत्ता बढ़िया हो तो भी कीमत ज्यादा मिलती है।

इसलिए आइये जानते हैं तरबूज-खरबूज की खेती कैसे करें, किस खाद का इस्तेमाल करें, सिंचाई कैसे करें, कौन सी वेराइटी बढ़िया है, कितना समय लगता है, और खर्चा कितना आएगा।

तरबूज-खरबूज की खेती कैसे करें

तरबूज-खरबूज की खेती के लिए दो से तीन बार किसानों को गहरी जुताई करनी चाहिए। उसके बाद मिट्टी बढ़िया भुरभुरी हो जाती है। तो गोबर की पुरानी खाद मिलाये, फिर बेड बनाकर इसकी खेती करें। तीन से चार मीटर चौड़ा बेड बना सकते हैं। जिसमें मल्चिंग पेपर का इस्तेमाल करके मिट्टी में नमी बनाए रखें और खरपतवार उगने से भी यह रोकता है। इसके बाद बुवाई करें। बीजो को 1.5 से 2 सेंटीमीटर की गहराई में, जिससे वह अच्छे से अंकुरित होंगे।

तरबूज-खरबूज की खेती के लिए खाद

तरबूज-खरबूज की खेती के लिए खाद की बात करें तो एक एकड़ में 8 से 10 टन सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाये और जिस समय बुवाई करते हैं तो रासायनिक खाद देना चाहते हैं, तो डीएपी, पोटाश और यूरिया का इस्तेमाल कर सकते हैं मिट्टी की जांच करवा लेंगे तो अच्छा रहेगा। जिससे पता रहता है की कितनी खाद की मिट्टी को जरूरत है।

तरबूज-खरबूज की खेती में सिंचाई

सिंचाई की बात करें तो गर्मी में यह फसल तैयार होगी तो ऐसे में सिंचाई महत्वपूर्ण हो जाती है। अगर पानी की बचत करना चाहते हैं तो ड्रिप सिंचाई सिस्टम का इस्तेमाल करें। शुरुआत में किसानों को हल की सिंचाई करनी चाहिए। जब फल बनता है तब नमी की कमी नहीं होने देना चाहिए। लेकिन बहुत ज्यादा पानी भी खेत में नहीं रुकना चाहिए पानी की निकासी के अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए।

तरबूज-खरबूज की किस्में

तरबूज-खरबूज की किस्म की बात करें तो गर्मी के लिए तरबूज की शुगर बेबी, अरका ज्योति, शुगर क्वीन, हाईब्रिड किस्में बढ़िया होती है। खरबूजा की हरा मधु, दुर्गापुरा मधु, पंजाब सुनहरी बढ़िया वैरायटी होती है।

तरबूज-खरबूज की खेती में समय

तरबूज खरबूज की खेती में लगने वाले समय की बात करें तो 70 से 90 दिन के बीच में यह फसल तैयार हो जाती है।

तरबूज-खरबूज की खेती में खर्च

तरबूज खरबूज की खेती में खर्च की बात की जाए तो किसान के पास क्या साधन है, क्या नहीं है उसके हिसाब से खर्च आता है। जिसमें एक एकड़ में बीज, खाद, मल्चिंग और मजदूरी पर 30 से 35000 रुपए का खर्च आता है। वही उत्पादन अगर किसानों को 150 से 200 क्विंटल 1 एकड़ से मिलता है, तो 1 से 2 लाख रुपए की शुद्ध कमाई किसान प्रति एकड़ कर सकते हैं।

गमले में तरबूज-खरबूज कैसे उगाएं

अगर आप खेती नहीं करते हैं लेकिन तरबूज खरबूज के शौकीन है तो गमले में भी तरबूज खरबूज उगा सकते हैं। जिसके लिए 18 से 24 इंच का बड़ा गमला लेना है, और जल निकासी की व्यवस्था करके लगाना है। जिसमें मिट्टी में दोमट मिट्टी अच्छी होती है। गोबर की पुरानी खाद इसमें मिला लेंगे तो बढ़िया होगा। फरवरी या मार्च में 2 बीज एक गमले में लगाएं और जब पौधे अंकुरित हो जाते हैं, बड़े होने लगते हैं तो फिर एक पौधे को ही एक गमले में रखें।

रोजाना पानी दे और ध्यान रखें 8 से 10 क्विंटल बढ़िया धूप पौधे को मिले ऐसी जगह पर गमला रखना है। फिर बेल जब बड़ी होने लगे तो सहारा देने के लिए उसे लकड़ी का इस्तेमाल करना है।

यह भी पढ़े- मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

और पढ़ें

Sunflower

Sunflower: 10 मार्च से पहले करें इस फसल की खेती, प्रति हेक्टेयर 2 लाख रु का शुद्ध मुनाफा, कम समय में बंपर पैदावार

लौकी की खेती में कमाई

मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी

₹50 तक की खाद का इस्तेमाल कर रहे किसान

सिर्फ ₹50 की सस्ती खाद से बंपर पैदावार ले रहे किसान, बिना रासायनिक खाद के जैविक विधि से कर रहे हैं सेहतमंद खेती

Star Fruit Farming

Star Fruit Farming: किसानों के लिए स्टार है यह फसल, बिना खाद-कीटनाशक के देती है बंपर पैदावार, ₹15 पीस मिलती है कीमत

अश्वगंधा की खेती की संपूर्ण जानकारी

अश्वगंधा की खेती से लाखों में खेलेंगे किसान, जाने अश्वगंधा की खेती की संपूर्ण जानकारी

फरवरी-मार्च के लिए पारंपरिक फसल

गर्मी की यह 3 फसलें किसानों को डबल फायदा देती हैं, कमाई भी और मिट्टी उपजाऊ अलग, जानें फरवरी-मार्च के लिए पारंपरिक फसल

Leave a Comment