किसानों को अब ऑनलाइन मिलेगा 5 लाख रु तक मुआवजा, सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में हुआ बदलाव, जानिए अब क्या होगी प्रक्रिया

On: January 18, 2026 6:31 PM
Follow Us:
सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में बदलाव

किसानों के लिए अच्छी खबर है अब किसी तरह की दुर्घटना होती है तो मुआवजे के लिए वह ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे, दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना बदल रही है।

सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में बदलाव

सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत किसानों को ₹500000 तक का मुआवजा मिलता है। जिसमें किसानों को पहले दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। तरह-तरह के दस्तावेज तैयार करके बार-बार दिखाना पड़ता था तो अब इन सब चीजों में किसानों को नहीं जाना पड़ेगा। वह ऑनलाइन आवेदन करेंगे और सीधा उनके खाते में पैसा आएगा।

यह योजना उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की है। जिसमें अगर किसान की किसी वजह से मृत्यु हो जाती है या दुर्घटना में उन्हें चोट लगती है, उनके किसी अंग को प्रभाव पड़ता है, तो ऐसे में किसानों के परिवारों जनों को आर्थिक मदद दी जाती है। तो आईए जानते हैं कि क्या-क्या कारण होने पर, किस तरीके चोट लगने पर, हादसे में, कैसी आर्थिक मदद मिलती है।

सीएम कृषक दुर्घटना योजना का मुआवजा किसे मिलता है

सीएम कृषक दुर्घटना योजना का मुआवजा उन किसानों के परिवारजनों को मिलता है, जिनके परिवार का कोई किसान पेड़ से गिरकर चोट लगवा लेता है।

  • अगर किसान बाढ़ में बह जाता है
  • या उसे बिजली का करंट लग जाता है
  • सफर करते समय कहीं हादसा होता है
  • आग से उन्हें नुकसान होता है
  • उन पर आतंकवादी हमला होता है
  • या लड़ाई के बीच उन्हें चोट लगती है
  • या लूट हत्या में नुकसान होता है
  • उनकी मृत्यु होती है
  • या घर उन पर गिर जाता है। इस तरीके से अगर उन्हें किसी भी तरह से नुकसान होता है तो सीएम कृषक दुर्घटना योजना का मुआवजा दिया जाता है।
  • जिसमें अगर किसान की मृत्यु होती है तो उनके परिवार को ₹500000 तक मुआवजा दिया जाता है
  • अगर किसान की आंख को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है तो भी ₹500000 मिलते हैं
  • अगर दोनों हाथ और पैर खो देते हैं तो भी ₹500000 मिलता है
  • लेकिन एक हाथ या सिर्फ एक पैर खोते हैं तो 2 से ₹3 लाख रुपए दिए जाते हैं
  • अगर दिव्यंगिता 25 से 50 % तक होती है तो 1 से 2 लाख रुपए तक मिलते हैं।

ऑनलाइन कैसे मिलेगा योजना का फायदा

बता दे कि अब इस योजना में बदलाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को डिजिटल तरीके से इस योजना का फायदा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के किसानों को NIC की मदद से आधुनिक पोर्टल पर सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। जिससे डिजिटल प्रक्रिया चालू होगी। आवेदन करना होगा। दस्तावेज जमा करने होंगे।

इसके बाद वह आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक कर पाएंगे। मुआवजा डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में दिया जाएगा। इसके बाद वह आवेदन फार्म भरेंगे। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी। आवेदन की मंजूरी ली जाएगी और मुआवजा बैंक खाते में दिया जाएगा। इस तरह परिवार की आर्थिक तौर पर मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े-गरीब किसानों का मसीहा बना पपीता, सरकार से 45 हजार रुपए मिलेंगे, 2 किस्तों में पैसा मिलेगा, जानें स्कीम

और पढ़ें

बजट 2026 में किसानों को क्या मिला

बजट 2026 में किसानों को मिली 3 बड़ी सौगात, यहां पढ़े बजट में किसानों के लिए क्या रहा खास

किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान

ट्रैक्टर, रोटावेटर, ड्रिप सिस्टम सहित कई कृषि यंत्र पर 2 लाख 25 हजार रु तक सब्सिडी दे रही सरकार, किसानों के लिए है बंपर ऑफर

किसानों के लिए AI टूल

बजट 2026 में किसानों के लिए AI टूल हुआ लॉन्च, जानिए भारत विस्तार प्लेटफॉर्म से कैसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी

स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी

किसानों के लिए सुनहरा मौका, स्ट्रॉबेरी की खेती पर ₹1 लाख सब्सिडी, जानें लागत और कमाई का पूरा हिसाब

मध्य प्रदेश में गेहूं के भाव में बढ़ोतरी

MP के किसानों को गेहूं का भाव 3 हजार रु प्रति क्विंटल तक मिलेगा, जानिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्या दिए संकेत

गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, बीजों पर 50% सब्सिडी दे रहे सरकार, बीज का खर्चा बचाये उत्पादन बढ़ाएं

Leave a Comment