Sunflower: मार्च में अगर खेत खाली होने जा रहा है तो यह फसल एक अच्छा विकल्प है, कमाई लाखों में होगी, क्योंकि डिमांड ज्यादा है।
मार्च में सूरजमुखी की खेती में फायदा
सूरजमुखी की खेती में फायदा है इसलिए किसान मार्च में इसकी खेती कर सकते हैं। अगर आपका खेत खाली होने जा रहा है तो 10 मार्च से पहले सूरजमुखी की खेती कर सकते हैं। बढ़िया उत्पादन मिल जाएगा। रबी के बाद और खरीफ से पहले खाली खेत का इस्तेमाल करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। एक हेक्टेयर में 1.5 से ₹200000 तक की शुद्ध कमाई की जा सकती है। अगर बाजार में अच्छा भाव मिल जाए तो लागत प्रति हेक्टेयर 20 से ₹30000 के बीच में ही आती है।
सूरजमुखी की खेती कैसे करें
इस समय सूरजमुखी की खेती करना चाहते हैं तो ज्यादा पैदावार लेने के लिए सही विधि अपनाना जरूरी होता है। जिसमें दो पौधों के बीच की दूरी 15 सेंटीमीटर और दो लाइन के बीच की दूरी 45 सेंटीमीटर रखें। जिससे पौधे अच्छे से विकसित होंगे। सिंचाई का भी ध्यान रखें। तापमान बढ़ने पर नियमित रूप से सिंचाई करें। सूरजमुखी के पौधों को खरपतवार से बचने के लिए बेंडिमेथिनील का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें 3.3 लीटर बेंडिमेथिनील में 660 लीटर पानी मिलाकर छिड़काव करें। जिससे खरपतवार की समस्या खत्म होगी, दवा नहीं डालना चाहते तो समय पर निराई गुड़ाई करें।
सूरजमुखी की फसल से उत्पादन
सूरजमुखी की फसल से अच्छा उत्पादन मिल जाता है, एक एकड़ में 8 से 12 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है। जिसका बाजार भाव 5500 से ₹7000 प्रति क्विंटल तक मिल जाता है। ऐसे में ₹60000 इसी से आमदनी एक एकड़ से हो जाती है। सूरजमुखी की खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है। जिसमें पानी की निकासी बढ़िया हो।
यह भी पढ़े- मार्च में लौकी की अगेती खेती किसानों को मालामाल कर सकती है, जानिए लौकी की खेती की संपूर्ण जानकारी










