कम जमीन से ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं, कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आइये बताते हैं बाल सुंदरी फसल से कैसे लाखो की कमाई की जा सकती है।
बाल सुंदरी एप्पल बेर की खेती
बाल सुंदरी बेर की एक वैरायटी है, जो की एप्पल की तरह बड़ी होती है। इसीलिए इसे बाल सुंदरी एप्पल बेर कहा जाता है। आपको बता दे कि बिहार के औरंगाबाद के किसान दो बीघा में बाल सुंदरी एप्पल बेर की खेती से हर साल 3.5 लाख रुपए की शुद्ध कमाई ले रहे हैं। इसमें बस एक बार आपको पौधे लगाने हैं, जैसे ही एक बार पेड़ तैयार हो जाते हैं, तो फिर बहुत ही कम देखभाल में अच्छा उत्पादन मिलता है। आईए जानते हैं उन्होंने पौधे कहां से मंगाए हैं, और इस बार की खेती कैसे की जाती है।
एप्पल बेर की खेती के लिए मिट्टी
बाल सुंदरी एप्पल बेर की खेती करना चाहते हैं तो आपको जल निकासी वाली दोमट मिट्टी का चयन करना चाहिए। सही मिट्टी में खेती करने से किसानों को मुनाफा होता है। क्योंकि पैदावार बढ़िया मिलती है। रोपड़ के समय की बात करें तो जुलाई से सितंबर यानी की वर्षा काल में इसकी खेती कर सकते हैं। फरवरी और मार्च में भी लगा सकते हैं। यानी कि अभी भी इसकी खेती कर सकते हैं। आईए जानते हैं इसकी रोपाई कितनी दूरी में करें।
बेर के पौधों की रोपाई कितनी दूरी में करें
बेर के पौधों की रोपाई सही दूरी में करना चाहिए। जिसमें 12 x 8 फीट या 10 x 10 फीट की दूरी में पौधों की रोपाई कर सकते हैं। बाल सुंदरी एप्पल बेर की वैरायटी के उत्पादन की बात करें तो अगर 8 से 10 साल का पेड़ है तो 100 से 200 किलो तक 1 साल में उत्पादन दे सकता है। बस आसपास खरपतवार उगने से रोकता है। समय पर पानी और खाद देना है। एक एकड़ से 2 लाख आराम से कमा सकते हैं . अगर किसानों को इस समय लगाई हुई फसल में इससे कम मुनाफा मिल रहा है तो यह एक अच्छा विकल्प है।
यह भी पढ़े- Pearl Farming: छत से बरसेंगे पैसे, ₹45 के खर्चे में शुरू करें यह खेती, होगी लाखों में कमाई









