अगर पशु औषधि केंद्र खोलना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कौन से दस्तावेज लगेंगे, क्या प्रक्रिया है कैसे पशुपालकों को फायदा होगा।
पशुओं के लिए यहां मिलेगी सस्ती दवा
पशुपालन में पशुओं को स्वस्थ रखना भी एक चुनौती होती है। पशुओं के बीमार पड़ने पर उनकी दवाई का लंबा चौड़ा खर्चा भी आ जाता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में अब पशु औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। जहां पर पशुओं के लिए सस्ती दवाई मिलेगी और गुणवत्तापूर्ण पशु औषधि यहां पर दी जाएगी। जनपद के हर एक विकासखंड में एक पशु औषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव आया है।
जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि पशु औषधि केंद्र अगर कोई खोलना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं क्या-क्या शर्ते हैं, क्या दस्तावेज लगेंगे और आवेदन कैसे करना है।
पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए दस्तावेज
पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे जैसे की दुकान के लिए 120 वर्ग फुट के स्थान का प्रमाण पत्र देना होगा, ड्रग सेल लाइसेंस का प्रमाण पत्र, फार्मासिस्ट के नाम और उसका बाद पंजीकरण विवरण जमा करना होगा। बता दे की प्रधानमंत्री कृषक समृद्धि केंद्र एवं सहकारी समिति से जो लोग जुड़े हैं उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। वह आसानी से योजना का फायदा उठा सकते हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के तर्ज पर यह पशु औषधि केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिससे पशुपालको को लाभ होगा।
पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदन कैसे करें
पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए इच्छुक है तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं http://pashuaushadhi. dahd.gov.in पोर्टल पर। आवेदकों को यहां पर ₹5000 शुल्क भी जमा करना होगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े- पशुपालकों को मिलेगा 50 लाख रुपए का इनाम, 8 फरवरी तक यहां लगेगा पशु मेला, होगा पशुओं का रैम्प-शो











