अमरूद किसानों को मिलेगा 11 हजार रु तक पुरस्कार, 18-19 जनवरी को लगेगा अमरुद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला

On: January 15, 2026 10:22 AM
Follow Us:
अमरूद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला के फायदे

अमरूद किसानों के लिए खुशखबरी, 18 और 19 जनवरी को अमरुद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला का आयोजन होने जा रहा है-

अमरुद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला के फायदे

किसानों के लिए सरकार कई तरह के कार्य करती रहती है। जिसमें अमरूद के किसानों के लिए मेला लगाया जा रहा है। जिसमें किसानों को खेती की उन्नत तकनीक की जानकारी मिलेगी, साथ ही बिक्री कहां करें, कैसे अच्छे भाव में करें इसकी जानकारी मिलेगी। इस मेल में कई वैरायटी के अमरुद देखने को मिलेंगे। कई नर्सरींयां भी भाग लेंगी। विभिन्न राज्यों के किसान इसमें सम्मिलित होंगे। जिसमें किसानों को पुरस्कार भी मिलेगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस कृषि मेले में कई वैज्ञानिक भी सम्मिलित होंगे जो किसानों से बात करेंगे। किसान और व्यापारी साथ में बात कर पाएंगे। जिससे बिचौलियों की छुट्टी हो जाएगी। किसानों को पहले से अधिक आमदनी होगी। यहां पर किसानों को कृषि यंत्र भी देखने को मिलेंगे जो की खेती में काम आते हैं। सरकारी योजना की जानकारी मिलेगी। जैविक और प्राकृतिक खेती के बारे में बताया जाएगा। अमरूद की खेती कैसे करें, कीट का प्रबंध कैसे करें, कम पानी में खेती कैसे करें, इससे जुड़ी जानकारी किसानों को मिलेगी।

अमरूद किसानों को पुरस्कार कैसे मिलेगा

अमरूद के किसान पुरस्कार लेना चाहते हैं तो उन्हें इस मेले में सम्मिलित होना पड़ेगा। जिसमें बता दे कि यहां पर स्टॉल्स भी लगेंगे। जिसमें सर्वश्रेष्ठ सजावट व बेस्ट लाईव डिमोस्ट्रेशन के लिए तीन पुरस्कार मिलेंगे। प्रथम स्थान पर आने वाले को 11000 रु दूसरे स्थान पर 7000 और तीसरे स्थान पर ₹5000 दिया जाएगा। इसके अलावा अमरुद प्रतियोगिता होगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 5000 द्वितीय पुरस्कार 3000 और तीसरा पुरस्कार 2000 रुपए का रहेगा। विभिन्न राज्यों की नर्सरी भी सम्मिलित होगी तो बढ़िया नर्सरी को पहला पुरस्कार मिलेगा, उसे 11000 रु, दूसरे पुरस्कार वाले को 7000, तीसरे पुरस्कार वाले को ₹6000 की राशि मिलेगी।

बता दे की अमरूद के 30 किस्म के पौधे यहां पर उपलब्ध होंगे। विभिन्न राज्यों की 20 से ज्यादा नर्सरी इस मेले में भाग लेंगी। जिसमें 18 जनवरी को फूल फल प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसके लिए 16 जनवरी को पंजीयन करा सकते हैं। जिसमें 10 गुणवत्तापूर्ण फल किसान वार प्रस्तुत किए जाएंगे। 12 किस्म के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।

अमरूद महोत्सव कहां आयोजित हो रहा है

यह अमरुद महोत्सव किसानों के लिए बहुत ज्यादा खास होने जा रहा है। बता दे की राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में 18-19 जनवरी 2026 को दशहरा मैदान में अमरूद महोत्सव एवं उन्नत कृषि तकनीकी मेला का आयोजन होने जा रहा है जो कि जिला प्रशासन एवं कृषि उद्दानिकी विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित होगा। यह दो दिन का महोत्सव होगा। जिसमें अमरूद के प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अमरुद से जो भी उत्पाद बनते हैं। उनका भी यहां पर प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों को खेती की उन्नत तकनीकी सीखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़े- MP में होगी सूरज से खेती, सीएम ने किया बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगी फ्री बिजली

और पढ़ें

होली पर किसान भी कमाई कर सकते है

होली पर किसान करें तगड़ी कमाई, इन दीदियों की जैसे हर्बल गुलाल बनायें, जानें बस्तर की बिहान दीदियां की कमाई का राज

AI से उगेंगी सब्जियां

घर के बालकनी में AI से उगाएं ताजा हरी सब्जियां, मोबाइल से होगा काम, नहीं पड़ेगी मेहनत, जानिए AI Agri Pilot क्या है

MPACS

MPACS: 54 लाख किसानों के लिए यह योजना बनी वरदान, सस्ते में मिलता है खाद, बीज, और फसली ऋण

भारत विस्तार हुआ लॉन्च

किसानों के लिए लांच हुआ भारत विस्तार, 24 घंटे घर से मिलेगी खेती से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी

कपास हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

किसानों की वर्षों की तमन्ना हुई पूरी, कपास की फटाफट होगी तुड़ाई, शिवराज सिंह ने बताई कॉटन हार्वेस्टिंग मशीन की कीमत

MP के किसानों को खाद लेने के लिए फार्मर आईडी

Farmer ID: किसानों को बिना इस कार्ड के नहीं मिलेगी खाद, लागू हुई नई व्यवस्था, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment