Agriculture Scheme: किसानों को ₹4000 प्रति एकड़ और खेती की ट्रेनिंग देगी सरकार, खाद का खर्चा बचाना है तो जानिए क्या है यह योजना

On: January 28, 2026 10:49 AM
Follow Us:
प्राकृतिक खेती पर अनुदान

Agriculture Scheme: किसान भाइयों अगर महंगी खाद का खर्चा बचाना चाहते हैं, सेहतमंद खेती करना चाहते हैं, तो सरकार की यह योजना आपके लिए फायदेमंद है।

प्राकृतिक खेती पर अनुदान

खेती से अधिक आमदनी लेने के लिए किसान आजकल महंगी महंगी खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें केमिकल वाले खाद बहुत ज्यादा नुकसानदायक होती है। इससे मिट्टी खराब होती है और जो अनाज उत्पन्न होता है वह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता। उससे तरह-तरह की बीमारियां होती हैं।

इसीलिए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि किसानों को हम प्राकृतिक खेती करने के लिए अनुदान देंगे। जिससे वह कम खर्चे में प्राकृतिक खेती भी कर पाएंगे। प्राकृतिक खेती के लिए जैविक खाद की सरकार व्यवस्था करेगी और प्रति एकड़ ₹4000 अनुदान देगी तो आईए जानते हैं यह फायदा किन किसानों को मिल रहा है।

2.50 लाख किसानों को होगा योजना का फायदा

यह योजना केंद्र और राज्य सरकार के मिले-जुले सहयोग से संचालित होगी। जिसमें केंद्र की तरफ से 60% और राजस्थान राज्य सरकार की तरफ से 40% अनुदान किसानों को मिलेगा। वहीं कुछ किसान ऐसे भी होंगे जिनका पूरा खर्चा राजस्थान सरकार ही उठा रही है। जिसमें बताया गया कि 2000 समूह बनाए जाएंगे और हर एक समूह में 125 किसान होंगे 2.50 लाख किसानों को इस योजना के तहत ₹4000 इस बारी मिलेंगे, जो कि सीधा उनके खाते में आएंगे। किसानों को ट्रेनिंग कैसे मिलेगी और खाद कैसे मिलेगा लिए इसके बारे में जानते हैं।

किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग और खाद की सुविधा

प्राकृतिक खेती करने के लिए भी जैविक खाद की जरूरत पड़ती है, साथ ही अब बहुत समय से कुछ किसान सिर्फ रासायनिक खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनको प्राकृतिक खेती की जानकारी भी दी जाएगी। जिसमें किसानों को ट्रेनिंग मिलेगी। यह ट्रेनिंग कृषि सखियों और विशेष मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किसानों को दी जाएगी। कृषि सखी गांव गांव जाकर किसानों को ज्यादा उत्पादन लेने की जानकारी देगी।

इसके अलावा किसानों को खाद की दिक्कत ना है इसके लिए बायो इनपुट संसाधन केंद्र के लिए भी सरकार ₹100000 तक राशि दे रही है। बताया गया कि अभी 180 बायो इनपुट संसाधन केंद्र हैं, और भी स्थापित होंगे। जहां पर जैविक खाद और कीटनाशक बनाए जाएंगे जो की किसान खुद यहां पर बना सकते हैं, और उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- MP के किसानों के खेतों में तारबंदी होगी, 1.5 लाख रुपए अनुदान दे रही सरकार, जानिए तार फेंसिंग पर सब्सिडी कैसे मिलेगी

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

Leave a Comment