MP में पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन, किसानों को होली की सौगात देंगे मुख्यमंत्री, जानिए बड़ी खबर

On: March 1, 2026 5:40 PM
Follow Us:
पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

MP में कृषि कैबिनेट का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें किसानों को त्योहार से पहले मुख्यमंत्री से उपहार मिलेंगे, आईए जानते हैं यह बैठक कहां आयोजित होगी।

पहली बार कृषि कैबिनेट का आयोजन

मध्य प्रदेश में इस साल कृषि वर्ष मनाया जा रहा है। जिसमें इसी कड़ी में पहली कृषि कैबिनेट आयोजित होने जा रही है, जो की 2 मार्च को आयोजित हो रही है। यह कृषि कैबिनेट किसानों के लिए खास है। यह कृषि कैबिनेट जनजाति अंचल बड़वानी में आयोजित हो रही है। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कि किसानों को होली की सौगात इसमें मिलेगी। क्योंकि उनकी सरकार किसानों के समृद्धि के लिए समर्पित है, और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी कार्य और नवाचारों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

बगीचे से लेकर बाजार तक किसानों के लिए विस्तृत योजना

किसानों के लिए सरकार क्या-क्या कर रही है इसके बारे में भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की, जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के 17 अलग-अलग विभागों पशुपालन उद्यानिकी कृषि उद्योग सहकारिता को साथ में लेकर किसानों की समृद्धि की जा रही है। बगीचे से लेकर बाजार तक विस्तृत योजना बनाई जा रही है। जिससे किसानों को हर कड़ी में सरकार का साथ मिल रहा है।

किसानों को मिलेगा फसल का मुआवजा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेट करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान किसानों के लिए और अन्य मध्य प्रदेश से जुड़े विषयों पर बात की, जिसमें मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसानों के साथ सरकार हर मुश्किल में खड़ी है। प्राकृतिक आपदा से फसल खराब होती है तो किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। मध्य प्रदेश देश का फूड बास्केट है। किसानों को अगर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, तो सरकार उनकी मदद करती है।

प्रदेश में रबी खरीफ ग्रीष्मकालीन फसल से अच्छा उत्पादन मिले इसके लिए सरकार किसानों की मदद करेगी। मध्य प्रदेश दलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य है, और अन्य फसले भी अच्छा उत्पादन दे रही है। मध्य प्रदेश तिलहन में भी प्रथम स्थान रखता है। प्रदेश में जैविक खेती के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहे हैं। जहां पर प्राकृतिक आपदा से फसल खराब हो रही है वहां पर सर्वे का कार्यशुरू है, जैसे ही यह पूरा होता है किसानों को मुआवजा मिलेगा।

यह भी पढ़े- किसानों को सीधे 8 लाख ऋण दे रही सरकार, हाई डेंसिटी सेब बागवानी के लिए मिलेगा कर्ज, जानिए पूरी स्कीम

और पढ़ें

बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजा

फसल नुकसान पर 50 हजार रु देगी सरकार, बजट में 10 हजार रु की हुई बढ़ोतरी, फल और मसाले के किसानों को मिला तोहफा

गधा-घोड़ा-ऊंट पालन के लिए 50 लाख रुपए तक सब्सिडी

गधा पालन के लिए 50 लाख रुपए दे रही सरकार, हजारों रुपए किलो बिकता है दूध, जानिए गधा-घोड़ा-ऊंट के लिए योजना

उत्तर प्रदेश के किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी

किसानों 1 दिन का है मौका लगेगी लॉटरी, थ्रेसर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन सहित अनेकों कृषि यंत्रो पर मिल रही तगड़ी छूट

MP

MP: किसानों को मिला होली का गिफ्ट, 27 हजार करोड रुपए का किसान पैकेज हुआ पास, 16 योजनाओं से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

भारत पशुधन

पशुपालन में डिजिटल क्रांति, गाय-भैंस की पूरी जानकारी एक क्लिक में, भारत पशुधन से मजबूत होगा डेयरी सेक्टर

सेब की उच्च सघनता बागवानी से किसानों को फायदे

किसानों को सीधे 8 लाख ऋण दे रही सरकार, हाई डेंसिटी सेब बागवानी के लिए मिलेगा कर्ज, जानिए पूरी स्कीम

Leave a Comment