MP में कृषि रथ इस समय किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो रहा है हर दिन तीन ग्राम पंचायत में कृषि रथ का घूम रहा है।
कृषक कल्याण वर्ष 2026
मध्य प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत झाबुआ जिले के 6 विकासखंड में कृषि रथ के द्वारा किसानों को जानकारी दी जा रही है। जिसमें बताया गया कि कृषि विशेषज्ञ और कृषि एवं संबद्ध विभाग के अधिकारी किसानों से मिल रहे हैं। एक दिन में 3 ग्राम पंचायत में भ्रमण होता है। अभी तक 296 ग्राम पंचायत का भ्रमण किया जा चुका है, और 20250 किसान उनसे मिल चुके हैं। जिसमें किसानों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जा रही है, तो आईए जानते हैं क्या-क्या उन्हें बताया जा रहा।

कृषि रथ के द्वारा किसानों को मिल रही यह जानकारी
कृषि रथ के द्वारा किसानों को बताया जा रहा है कि किस मिट्टी में खेती करें, कोई भी फसल लगाने से पहले मिट्टी की जांच कराएं, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के इस्तेमाल के बारे में बताया जा रहा है। उन्हें सिंचाई और उस पर मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी भी दी जा रही है। सरकारी योजनाओं का फायदा कैसे उठाएं और पराली को ना जलाएं, नरवाई प्रबंधन की तरफ किसानों को आकर्षित किया जा रहा है। सिंचाई में उन्हें सूक्ष्म सिंचाई यंत्रों जैसे कि ड्रिप, स्प्रिंकलर की जानकारी दी जा रही है।
इन सब चीजों के अलावा पशु पालकों को भी जानकारी दी जा रही है, दूध उत्पादन को कैसे बढ़ाया जाए, किन नस्ल के पशुओं का पालन किया जाए जिससे पशुपालन विभाग के अंतर्गत दूध उत्पादन की वृद्धि हो। किसान और पशु पालकों को बताया जा रहा है कि कृषि उद्यान के पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग द्वारा किसानों खेत में कौन सी सरकारी योजनाएं चल रही है।
यह भी पढ़े- पशुपालकों को मिलेगा 50 लाख रुपए का इनाम, 8 फरवरी तक यहां लगेगा पशु मेला, होगा पशुओं का रैम्प-शो








