आम के पेड़ में मंजर भर-भर के आएंगे, यह 3 फ्री की चीज करें इस्तेमाल, किसानों को मिला 100% रिजल्ट

On: February 13, 2026 5:02 PM
Follow Us:
आम में ज्यादा मंजर लाने के लिए डालें यह 3 चीज

आम के पेड़ में मंजर नहीं आ रहा है तो आइये बताते है कौन से देसी उपाय करने से हर साल आम के पेड़ों में ज्यादा से ज्यादा मंजर आएंगे।

आम के पेड़ों में मंजर की समस्या

आम के पेड़ में अगर मंजर अच्छी मात्रा में नहीं आएंगे तो फल भी कम मिलेंगे। इसलिए यहां पर आपको तीन उपाय बताने जा रहे हैं। जो कि किसानों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहे हैं और इससे उनको अच्छा रिजल्ट भी मिल रहा है। किसान बताते हैं कि इसका इस्तेमाल वह करते हैं तो हर साल ज्यादा मात्रा में आम के फल मिलते हैं। मंजर ज्यादा आता है।

लेकिन आम की वैरायटी पर भी निर्भर करता है। अगर पुरानी वैरायटी है जो की 2 साल में एक भारी फल देते हैं तो ऐसे में किसान को कुछ नए पेड़ भी लगा लेना चाहिए। जो कि हर साल फल देते हो। आइये उन तीन चीजों के बारें में बताते है जो उत्पादन बढ़ा सकते हैं और मंजर दे सकते हैं, यह कौन सी चीज है।

आम में ज्यादा मंजर लाने के लिए डालें यह 3 चीज

आम में ज्यादा मंजर लाने के लिए यहां पर आपको तीन चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जो कि घर पर आसानी से मिल जाती है। अगर आपके पास यह तीन चीजे नहीं है तो बहुत सस्ते में खरीद सकते हैं। जिसमें सबसे पहले गोबर की पुरानी खाद का इस्तेमाल करना है। गाय के गोबर की खाद हो तो बेहतर होगा। किसान ने बताया मिट्टी के गुड़ाई करके गोबर की पुरानी खाद और साथ में राख का इस्तेमाल करते हैं। जिससे पोटाश पौधे को मिलता है, खनिज तत्व मिलते हैं। यह कीटनाशक के तौर पर भी काम करेगा।

गोबर की खाद डालने से मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ता है, सूक्ष्म जीवों की सक्रियता बढ़ जाती है। जिसमें किसान ने बताया 10 साल के पुराने आम के पेड़ है तो 50 से 60 किलो सड़ा हुआ गोबर डाल सकते हैं।

इन दोनों चीजों के अलावा नीम के पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आम के पेड़ों के साथ-साथ उन्होंने नीम के पेड़ भी लगा रखे हैं, और उनके पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। सूखी पत्तियों को मिट्टी में मिला देते हैं, और नीम के पत्तियों को पानी में उबालकर उसका स्प्रे करते हैं। यह कीटनाशक का काम करता है, और इसमें किसी तरह का खर्चा नहीं आता। इनमें कोई केमिकल होता है, जो पौधे को नुकसान देंगे। इस तरह से जैविक खेती करके किसान अच्छा उत्पादन प्राप्त कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़े- सर्दी में तुलसी सूख चुकी तो करें यह उपाय, निकल आएगी नई-नई पत्तियां, हरा भरा हो जाएगा पौधा

और पढ़ें

गेहूं-सरसों काटने की मशीन

गेहूं-सरसों काटने की मशीन है शानदार, आधा घंटा में 1 बीघा की फसल काट देगी, लाखों कमाने का मौका ऐसा फिर नहीं मिलेगा

गुड़ मिलावटी है या नहीं कैसे टेस्ट करें

गुड़ नकली है या असली, घर बैठे 2 मिनट में करें टेस्ट, FSSAI ने वीडियो में बताया कैसे करें गुड का घरेलू टेस्ट

गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

गेहूं किसान हो सावधान, दाने छोटे और उत्पादन गिरने से बचाने के लिए करें यह 2 उपाय, जाने गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

आलू को लंबे समय तक स्टोर करने के उपाय

आलू किसानों को 100% होगा मुनाफा, आलू भंडारण का यह जबरदस्त तरीका अपनाएं लंबे समय तक आलू नहीं होगा खराब

सरसों की कटाई का सही समय

सरसों की कटाई के समय यह गलती पड़ेगी भारी, एक लापरवाही से घटेगी पैदावार, जानिए सरसों की कटाई का सही समय

गेहूं की आखिरी सिंचाई समय पर करने के फायदे

गेहूं की आखिरी सिंचाई इस समय करें किसान, 20% तक उत्पादन बढ़ जाएगा, नहीं सुना तो होगा नुकसान

Leave a Comment