किसान बेहद कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आइये कम समय में ज्यादा फायदा देने वाली सब्जी की खेती के बारे में बताते हैं।
कम समय कम खर्चे में ज्यादा मुनाफा देने वाली सब्जी
जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी की शुरुआत तक सब्जियों की खेती करना चाहते हैं तो यहां पर कम खर्च, कम समय में तैयार होने वाली सब्जी की खेती का जानकारी देने जा रहे हैं। जिसमें रोग बीमारी भी कम लगती है। जिससे इस तरह का खर्चा भी बचता है। इसके बीज भी सस्ते आते हैं। इसलिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल, यहां पर तर ककड़ी की खेती की बात की जा रही है जिसे कुछ जगह पर देसी ककड़ी भी कहा जाता है।
आने वाले समय में यह भारी डिमांड में आने वाली है। जिसमें आप चाहे तो फरवरी तक में भी इसकी खेती कर सकते हैं। अगर अभी खेत खाली नहीं है तो 1 एकड़ में इसकी खेती करेंगे तो 150 से 250 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है। जैसा कि आपके खेत की जमीन होगी जितना खाद का इस्तेमाल करेंगे।
एक बीघा में कितना लगेगा तर ककड़ी का बीज
एक बीघा में तर ककड़ी की खेती करना चाहते हैं तो बता दे की 400 से ₹500 बीज का खर्चा आएगा और खरपतवार बार-बार उखाड़ने से बचना चाहते हैं, मजदूर नहीं लगाना चाहते हैं तो प्लास्टिक मल्च का इस्तेमाल कर सकते हैं, नहीं तो बिना प्लास्टिक मल्च के भी खेती कर सकते हैं। अगर तापमान अभी भी बहुत कम है आपके क्षेत्र में तो प्लास्टिक मल्च जरूर लगाए। अगर तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है तो फिर बिना प्लास्टिक मल्च के भी खेती कर सकते हैं। बीजों का अंकुरण अच्छे से हो जाएगा।
तर ककड़ी की खेती करने पर कितना मिलेगा भाव
तर ककड़ी की खेती के समय कर रहे हैं उसके अनुसार भाव का अनुमान लगाया जा सकता है। कृषि एक्सपर्ट बताते हैं कि दिसंबर में जिन्होंने तर ककड़ी की खेती की होगी उन्हें ₹60 तक भाव मिल सकता है। लेकिन अभी जनवरी और फरवरी में जो खेती करेंगे उन्हें ₹30 तक भाव मिल सकता है। जिससे भी अच्छी कमाई होगी। क्योंकि उत्पादन अधिक मिलता है। इसके फलों का भार अधिक होता है। आईए जानते हैं खेती किस तरीके से करें।
तर ककड़ी के बीजों की बुवाई कैसे करें
तर ककड़ी के बीजों की बुवाई में भी किसानों को ध्यान देना होता है। क्योंकि कुछ बीज इसके अंकुरित नहीं होते। जिससे किसानों को नुकसान हो जाता है तो इसलिए एक जगह पर दो से तीन बीजों की बुवाई करें और दूरी भी ज्यादा ना रखें। दो बीजों के बीच की दूरी आधा फिट रखें, और पांच फीट की दूरी में बेड बनाकर इसकी खेती करें।
तर ककड़ी की खेती में कितना समय लगता है
तर ककड़ी की खेती कम समय में तैयार होने वाली मानी जाती है। 35 से 45 दिन के बीच में इसकी फसल तैयार हो जाती है, और 2 महीने तक अच्छा खासा उत्पादक किसानों को मिलता है। इसकी खेती से बढ़िया उत्पादन लंबे समय तक लेने के लिए खेत की तैयारी में गोबर की पुरानी खाद तीन से चार ट्रॉली एक एकड़ में इस्तेमाल करें, इसके अलावा डीएपी, एमओपी, यूरिया, फंगीसाइड आदि का भी इस्तेमाल कर सकते है। जिससे सम्पूर्ण पोषण मिलेगा।









