गेहूं किसान हो सावधान, दाने छोटे और उत्पादन गिरने से बचाने के लिए करें यह 2 उपाय, जाने गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

On: March 1, 2026 4:01 PM
Follow Us:
गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं

गेहूं के किसान अगर गर्मी से फसल को बचाना चाहते हैं, उत्पादन गिरने से रोकना चाहते हैं तथा दानो को बड़ा और चमकदार बनाना चाहते हैं तो जानें गर्मी से गेहूं कैसे बचाएं।

तापमान बढ़ने से गेंहू किसानों को समस्या

तापमान बढ़ने के किसानों को बहुत ज्यादा समस्या हो सकती है जैसे कि फरवरी का महीना खत्म हो चुका है, और मार्च की शुरुआत हो चुकी है। उनके किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर इसी तरीके से तापमान बढ़ता है या दाने छोटे होते जाएंगे, उनकी चमक चली जाएगी और बाली में दाने ऊपर तक नहीं भर पाएंगे, कुल मिलाकर किसानों को छोटा दाना मिलेगा, उत्पादन भी कम हो सकता है और चमक भी नहीं रहेगी, जिससे मंडी में कीमत में अच्छी नहीं मिलेगी।

इसलिए किसानों को इस गर्मी से अपनी फसल को बचाना होगा। तो यहां पर कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे उनमें चमक रहेगी। बोल्ड मोटा चमकदार गेहूं का दाना पाने के लिए किसानों का तापमान को नियंत्रित करना होगा। तो आईए जानते हैं यह कैसे करेंगे।

गेहूं को तापमान के स्ट्रेस से बचाने के उपाय

गेहूं को तापमान के स्ट्रेस से बचाने के लिए किसानों को यहां पर दो उपाय बताये जा रहे जिससे किसान तापमान को नियंत्रित कर सकते हैं और फसल को गर्मी से बचा सकते हैं-

  • इसमें सबसे पहले तो सिंचाई किसानों की मदद कर सकती है। इसके लिए किसानों को गेंहू की हल्की सिंचाई करनी चाहिए, स्प्रिंकलर करना चाहिए। क्योकि स्प्रिंकलर के कारण आसपास का तापमान को घटाने में किसानों की मदद होती है। इससे तापमान के स्ट्रेस से फसल बची रहती है।
  • इसके अलावा गेंहू में पोटेशियम क्लोराइड का स्प्रे कर सकते हैं। पोटेशियम क्लोराइड मतलब की एमओपी, मात्रा की बात करें तो 400 ग्राम MOP को 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे किया जाता है। अगर आपके पास पोटेशियम क्लोराइड नहीं है तो पोटेशियम नाइट्रेट यानी कि एनपीके 13045 का स्प्रे कर सकते हैं, जो की 4 किलो 200 लीटर पानी मिलाकर स्प्रे किया जाता है। एक दिन जैसे कि आज स्प्रे कर रहे हैं तो 15 दिन बाद दोबारा फिर से कर सकते हैं, जिससे दाने मोटे चमकदार होंगे।

यह भी पढ़े- प्याज 5 महीने तक नहीं होगी खराब, सस्ते जुगाड़ के साथ प्याज भंडारण का वैज्ञानिक मॉडल हुआ तैयार

और पढ़ें

Leave a Comment