कच्चे जूट की कीमत बढ़ गई, अब जूट किसानों को होगा ज्यादा मुनाफा, आइये जानते हैं केंद्र सरकार का फैसला।
जूट के लाखों किसानों के लिए केंद्र सरकार का फैसला
जूट की खेती करने वाले लाखों किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी कर दी है। कैबिनेट के फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कच्चा जूट खरीदने के लिए 430 करोड रुपए की घोषणा की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि जूट की कीमतों में 2014 के बाद से ढाई गुना बढ़ोतरी हुई है, इसी तरह लगातार जूट किसानों को फायदा हो रहा है, जिसमें 40 लाख से ज्यादा जूट किसानों को केंद्र सरकार का यह तोहफा मिला है।
कच्चा जूट की MSP में 275 रुपए की बढ़ोतरी
जिसमें बता दे की कच्चा जूट की MSP में बीते साल के मुकाबले इस साल 275 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। जिससे किसानों को पहले से अधिक फायदा मिलेगा। कैबिनेट ने 2026-27 के मार्केटिंग सीजन के लिए कच्चे जूट TD-3 ग्रेड के मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी कि MSP को ₹5925 प्रति क्विंटल कर दिया है। 2025-26 सीजन में 5650 रुपए प्रति क्विंटल यह भाव था।
जूट बैग की कीमत भी बढ़ाई गई
साथ ही आपको बता दे कि जूट बैग की कीमत मे बढ़ोतरी की गई है। जिसमें जूट की कीमत 87.20 रुपए प्रति बैग बताई जा रही है। इस तरह से जुट बैग की कीमतों में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सितंबर 2024 में जो कीमत 58 से 60 रुपए एक बैग की थी, वह सितंबर 2025 में 74 रुपए हो गई थी, और फिर इसमें इजाफा देखने को मिल रहा है। इस तरह से जूट की खेती से जुड़े किसानों और मजदूरों को फायदा होगा, जूट के किसानों को इसी से प्रोत्साहन मिलेगा।
यह भी पढ़े- किसानों के सुनहरे दिन आ गए, 25 फरवरी से लगेगा पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026, जानिए कैसे करें पंजीयन









