पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 लगने वाला है, जो की 25 से 27 फरवरी के बीच में लगेगा, आइये जानते हैं पूरा विवरण।
पूसा कृषि विज्ञान मेला 2026 कैसे खास है
यह किसान मेला खेती करने वालों के लिए बहुत ज्यादा खास होता है। इसमें किसानों को उन्नत किस्म के बीज देखने को मिलते हैं, उन्हें खरीदने का मौका मिलता है, खेती के आधुनिक तरीके जानने को मिलते हैं, वैज्ञानिक समाधान मिलता है, खेती किसानी की नई तकनीक किसानों को मिलती है, सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है, खेती के आधुनिक कृषि यंत्रों को देखने का मौका मिलता है, यहां पर जीवंत फसल का प्रदर्शन होता है, डिजिटल कृषि तकनीक देखने को मिलती है, जलवायु अनुकूल खेती कैसे करें यह जानने का मौका मिलता है, स्टार्टअप और नवाचार के बारे में किसानों को पता चलता है।
विकसित कृषि आत्मनिर्भर भारत
इस मेले की थीम रखी गई है विकसित कृषि आत्मनिर्भर भारत, जो किसान इस थीम से ही समझ सकते हैं कि उन्हें इसमें फायदा है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा यह मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिला किसानों, ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता विकास के बारे में जानकारी मिलेगी, उन पर फोकस किया जाएगा, आईए जानते हैं इस मेले में कैसे शामिल हो, कब और कहां पर मेला लगेगा।
पूसा कृषि विज्ञान मेला में कैसे शामिल हों
पूसा कृषि विज्ञान मेला में शामिल होने के लिए किसान 25 से 27 फरवरी के बीच में इस मेले में जा सकते हैं। यह कार्यक्रम मेला ग्राउंड, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली में होने जा रहा है। जिसमें देश के सभी किसानों को आमंत्रित किया गया है। इस मेले में किसान, विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं, संस्थान की वेबसाइट है। इस तरह से किसानों के लिए फिर से सुनहरा अवसर है, खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का।
यह भी पढ़े- सभी किसानों को इन 7 सरकारी योजनाओं का पता होना चाहिए, जिनसे खेती का खर्चा घटेगा पैदावार बढ़ेगी










