सरसों की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है, केंद्रीय कृषि मंत्री ने MSP और बोनस देने का ऐलान किया है, साथ ही कृषि यंत्र भी अनुदान पर मिलेंगे।
सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी
सरसों की खेती रबी सीजन में किसान करते हैं और अब सरसो तैयार हो चुका है। सरसों की खरीदी को लेकर केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है। जिसमें केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने असम दौरे के दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 2.80 लाख सरसों किसानों से MSP पर सरसों के खरीदी की जाएगी। किसानों को यहां पर बोनस भी दिया जा रहा है, तो आइये जानते हैं कितना बोनस मिल रहा है, और MSP कितनी बताई गई है।
सरसों की MSP और बोनस
सरसों की MSP किसानों को 6200 प्रति क्विंटल मिल रही है। जिसमें सरसों किसानों को ₹500 प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिल रहा है। जिससे सरसों की खेती करने वाले किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है। सरसों के अलावा धान के किसानों को भी 250 रुपए प्रति क्विंटल ज्यादा भाव मिलेगा। असम के किसानों के लिए यह अच्छी खबर है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा दाल मिशन में आत्मनिर्भरता लाने के लिए 42 करोड रुपए खर्च होंगे, जो की दलहन फसलों के किसानों को मिलेगा।
इस तरह इस सरसों की खरीद के लिए 387.5 करोड़ रुपये केंद्र की ओर से मंजूर किए गए हैं. इसके साथ ही सरसों किसानों से 62,500 मीट्रिक टन उपज खरीद की मंजूरी दी गई है.
पावर टिलर पर सब्सिडी
किसानों को पावर टिलर पर सब्सिडी भी मिलेगी। पावर टिलर पर किसानों को सब्सिडी जा रही है। जिसमें केंद्र सरकार भी राज्य सरकार के मदद कर रही है। 40.5 करोड रुपए की अतिरिक्त सहायता राशि स्वीकृत की गई है। पावर टिलर एक छोटा ट्रैक्टर की तरह काम करता है। छोटे बड़े सभी किसानों के लिए फायदेमंद होता है। सब्जी फल इत्यादि की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छा है। अगर आप बागवानी करते हैं तो पावर टिलर बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होगा।
यह भी पढ़े- सभी किसानों को इन 7 सरकारी योजनाओं का पता होना चाहिए, जिनसे खेती का खर्चा घटेगा पैदावार बढ़ेगी









