Moong: मिट्टी बनेगी सोना, मार्च में 60 दिन की यह फसल लगाएं 50 हजार रुपए कमाएं, दूसरी फसल की पैदावार 20% बढ़ाएं

On: February 22, 2026 7:17 PM
Follow Us:
ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती

Moong: अगर खेत खाली पड़ा है या खाली होने वाला है तो इस ग्रीष्मकालीन फसल की खेती करके मिट्टी को उपजाऊ बना सकते हैं, और कमाई भी कर सकते हैं।

ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती

दरअसल, यहां पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की बात की जा रही है। जिसे अब लगाकर किसान 60-65 दिन में अच्छी कमाई कर सकते हैं। ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती करने के कई फायदे हैं जैसे की गेहूं की कटाई के बाद खाली जमीन से किसान 2 महीने में अतिरिक्त कमाई भी कर सकते हैं, और मृदा स्वास्थ्य के लिए भी मूंग की जड़े अच्छी होती हैं। उनकी जड़ों में नाइट्रोजन जमा होता है। जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और फिर जब आप दूसरी कोई फसल लगाएंगे तो उत्पादन ज्यादा मिलेगा। आईए जानते हैं इसकी खेती के लिए बढ़िया वैरायटी कौन सी है, कितना उत्पादन मिल सकता है, कितनी कमाई हो सकती है।

मूंग की खेती में कमाई

मूंग की खेती अगर सही तरीके से किसान वैज्ञानिक तकनीक का इस्तेमाल करके करते हैं, तो 5 से 8 क्विंटल तक उत्पादन ले सकते हैं और बाजार भाव 6 से 8000 रुपए प्रति क्विंटल चल रहा है, ऐसे में 30 से ₹50000 तक कमाई हो सकती है, तो मतलब की बाजार भाव और उत्पादन कितना मिल रहा है, इस पर निर्भर करता है कि मूंग की खेती से कैसा पैसा मिल रहा है।

मूंग की वैरायटी

मूवी की बढ़िया वैरायटी के बात करें तो यहां पर आपको तीन वैरायटी की जानकारी दे रहे हैं। जिसमें तलवार, सम्राट और बंसी गोल्ड मूंग आती है। जिससे अच्छा उत्पादन किसान प्राप्त कर सकते हैं। 1 हेक्टेयर में मूंग की खेती के लिए 20-25 किलो बीज लगता है।

मूंग की खेती का समय

मूंग की खेती अब किसान कर सकते हैं। अगर सही समय की बात करें तो ग्रीष्मकालीन जायद सीजन में मूंग की खेती 10 मार्च से 10 अप्रैल के बीच में किसान करते हैं।

यह भी पढ़े- सर्पगंधा की खेती किसानों के लिए है जैकपॉट, जानिए सर्पगंधा की खेती की संपूर्ण जानकारी

Leave a Comment