चना, ज्वार, बाजरा सस्ता हुआ या महंगा, आइये जानते हैं विभिन्न राज्यों के ताजा मंडी भाव

On: February 21, 2026 4:04 PM
Follow Us:
चना का मंडी भाव

चना, ज्वार, बाजरा के मंडी भाव के बारे में इस लेख में जानेंगे, जिसमें कई राज्यों के विभिन्न मंडियों के आवक और गुणवत्ता के आधार पर भाव बताये जाएंगे।

चना का मंडी भाव

चना के मंडी भाव की बात करें तो मध्य प्रदेश के इंदौर में 5531 रुपए प्रति क्विंटल, राजस्थान के झालावाड़ में 5151 रुपए प्रति क्विंटल, उत्तर प्रदेश के बांदा में 5250 रुपए प्रति क्विंटल, गुजरात के दाहोद में 5375 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। इस तरह से चना के मंडी भाव को देखें तो सभी जगह लगभग 5000 के ऊपर ही भाव चल रहे हैं, जिसमें कम राजस्थान के झालावाड़ का भाव रहा है।

ज्वार के मंडी भाव

ज्वार के मंडी भाव की बात करें तो महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 4450 रुपए प्रति क्विंटल, गुजरात के राजकोट में 5500 प्रति क्विंटल, गुजरात के पोरबंदर में 5060 रुपए प्रति क्विंटल, राजस्थान के नागौर में 5200 प्रति क्विंटल भाव रहे हैं। इस तरह से आप देख सकते हैं कोल्हापुर, महाराष्ट्र में सबसे कम भाव देखने को मिले।

बाजरा का मंडी भाव

बाजरा के मंडी भाव की बात करें तो उत्तर प्रदेश के आगरा में 1810 रुपए, तमिलनाडु के विल्लुपुरम में 3721 रुपए, गुजरात के अमरेली में 2438 रुपए, गुजरात के दाहोद में 2050 रु प्रति क्विंटल सौदा रहा है। जिसमें हम देख सकते हैं उत्तर प्रदेश में सबसे कम भाव देखने को मिला। इस तरह से यहां पर आपको विभिन्न राज्यों के मंडियों में क्या भाव चल रहा है उसकी जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़े- किसानों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता का प्रमाणित बीज, सभी जिलों में होगी बीज की जांच, जानिये किसे मिलेगा लाभ

Leave a Comment