MP के किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने प्रति हेक्टर 32000 रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है, तो आइये जानते हैं किसे मिल रहा फायदा।
MP के किसानों को 32 हजार रु प्रति हेक्टेयर मुआवजा
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि उन्हें ₹32000 प्रति हेक्टेयर मुआवजा दिया जाएगा। जिससे उन्हें राहत मिलेगी। दरअसल मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के कारण रबी फसल खराब हुई थी। जिसमें गेहूं, चना, सरसों की फसल शामिल है। इससे किसानों को नुकसान हुआ था, और अब सरकार उन्हें मुआवजा देने जा रही है। जिससे उन्हें फायदा होगा, तो आइये जानते हैं किन जिलों के नाम इसमें शामिल है।
इन जिलों के किसानों को मिलेगा फायदा
मध्य प्रदेश के कई जिले थे जहां पर बारिश हुई थी, ओलावृष्टि हुई थी, जिससे फसल को नुकसान हुआ था। जिसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रतलाम, चंबल संभाग के हिस्से और सीहोर, रायसेन, विदिशा में भी फसले खराब हुई थी। जिसमें बताया गया कि गेहूं, चना, सरसों, और मसूर कि फसले खराब हुई। वहीं किसानों को और सूरजमुखी की खेती करने में देरी हो गई। जिससे इस सीजन का भी नुकसान हो गया। लेकिन अब किसानों को राज्य सरकार की तरफ से राहत राशि मिलेगी। बजट में राहत पैकेज का प्रावधान है, आइये इसके बारे में जानते हैं, सरकार का क्या दावा है।
सर्वे की प्रक्रिया में तेजी जल्दी मिलेगा मुआवजा
किसानों को जल्दी मुआवजा मिलेगा, इसके बारे में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना का कहना है कि वर्षा और ओलावृष्टि से जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें राहत राशि दी जाएगी। सरकार का दावा है कि सर्वे प्रक्रिया तेजी से हो रही और जिन किसानो को नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा मिलेगा। जिससे वह अगले सीजन में आर्थिक रूप से मजबूत होकर खेती कर पाएंगे।








