MP बजट 2026 में मछली पालको की मौज, 412 करोड़ से ज्यादा मत्स्य पालन को प्रावधान, जानें किन योजनाओं से होगा विकास

On: February 20, 2026 9:33 AM
Follow Us:
MP बजट 2026

MP बजट 2026, मछली पालको के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। बीते साल के मुक़ाबले इस साल 70 करोड़ रु ज्यादा मिला है।

MP बजट 2026

मध्य प्रदेश का बजट पेश हो चुका है, जिसमें किसानों, पशुपालको और मछली पालको के लिए बड़ी सौगात है। उनके लिए बजट में भारी-भरकम प्रावधान है। जिसमें मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण मंत्री नारायण सिंह पंवार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत किया और बताया कि यह बजट राज्य में नीली क्रांति को नई ऊंचाइयों पर ले जानें में सहायक होगा। यानि की प्रदेश में मछली पालको को फायदा होगा। मछली पालन का जो व्यवसाय करना चाहते है उन्हें सरकार मदद मिलेगी। आइये जानते है इसके बारे में क्या कहना है।

412 करोड़ से ज्यादा मत्स्य पालन को प्रावधान

मध्य प्रदेश के इस बजट में 412 करोड़ से ज्यादा मत्स्य पालन को प्रावधान है। जिसमें उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में जब बजट पेश किया तो बताया कि मत्स्य पालन और मछुआ कल्याण विभाग के लिए 412 करोड़ 89 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। जो कि पिछले वित्तीय वर्ष से करीब 70 करोड़ रु ज्यादा ज्यादा है। इस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया यह बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा साथ ही साथ मछुआ समुदाय के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा प्रयास है। आइये जानें योजनाओं के बारें में।

मछली पालन की इन योजनाओं पर करोडो रु खर्च

प्रदेश में मछली पालन के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है उनके लिए बजट में भारी प्रावधान है। आइये आपको दो योजनाओं के बारें में बताते है-

  • मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना में विस्तार होगा। यह राज्य सरकार की योजना है। इसके इसके लिए 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिससे मछली पालको को लाभ होगा। उन्हें आधुनिक उपकरणो को सस्ते में लेने का मौका मिलेगा। मछली पालन सिखाने के लिए उन्नत प्रशिक्षण दिए जाएंगे, स्वरोजगार के नए अवसर खुलेंगे। जिससे उत्पादन बढ़ेगा।
  • प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 181 करोड़ रु का प्रावधान है। जिससे मछली पालको की कमाई बढ़ाई जायेगी। इस तरह से फिर कोल्ड चेन, मूल्य संवर्धन की बढ़त होगी। मत्स्य पालन क्षेत्र में रोजगार बढ़ेंगे।

इस तरह से मछली पालन के क्षेत्र को बजट में जगह ही नहीं मिली बल्कि उसमें पहले से इजाफा भी किया गया है। इसका असर भी देखने को मिल रहे है। उत्पादन में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़े- PM किसान की 22वीं किस्त पर बड़ी अपडेट, इस तारीख के बाद खाते में आएंगे ₹2000, जानिए ताजा खबर

और पढ़ें

पीएम किसान के 22वीं किस्त कब आएगी

PM किसान की 22वीं किस्त पर बड़ी अपडेट, इस तारीख के बाद खाते में आएंगे ₹2000, जानिए ताजा खबर

MP के प्याज किसानों

MP के प्याज किसानों की हुई चांदी, प्याज स्टोरेज के लिए 87 हजार रु दे रही सरकार, जानिये फायदे

गेहूं-चावल-मक्का नहीं होगा आयात

किसानों के हित में कृषि मंत्री का फैसला, धान-गेहूं और डेयरी प्रोडक्ट पर लगा दरवाजा, एक रुपए का नहीं होगा आयात

भारत-VISTAAR

किसानों की फोन कॉल से दूर होगी समस्या, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया नंबर, सरल भाषा में समझाया भारत-VISTAAR

मिशन मोड में हो रहा फार्मर रजिस्ट्री का काम

किसानों के लिए बड़ी राहत, फार्मर आईडी नहीं बनी तो चिंता नहीं, कृषि मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, जाने पूरी बात

गर्मी सीजन के सब्जियों के बीज

किसानों को निशुल्क मिल रहे गर्मी सीजन के सब्जियों के बीज, इन दस्तावेजों के साथ इस विभाग में करें संपर्क

Leave a Comment