आलू की खेती से इतनी ज्यादा कमाई हैरान कर देने वाली है। आलू के करीब 12 से 14 किस्म की किसान खेती करते हैं, जिसमें जामुनी आलू, लाल आलू की वैरायटी लगाते हैं।
आलू की खेती से करोड़ों रुपए की कमाई
आलू हर दिन डिमांड में रहने वाली सब्जी है। लेकिन सभी किसानों को इतना ज्यादा मुनाफा नहीं मिल पाता जितना उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के किसान दुष्यंत प्रताप और उनके भतीजे अमन ठाकुर को मिल रहा है। वह आलू के करीब 12 से 14 उन्नत किस्म लगाते हैं और उनके बीज के साथ-साथ राशन वाले आलू की भी बिक्री करते हैं। आधुनिक कृषि यंत्रो का इस्तेमाल करते हैं। उद्यान विभाग से सब्सिडी में उन्हें सिंचाई यंत्र मिला है। आईए जानते है आलू की खेती में कैसे फायदा हो रहा है।
रंगीन आलू की खेती में मुनाफा
वह आलू की कई वैरायटी लगाते हैं। जिसमें रंगीन आलू की खेती भी करते हैं जैसे कि जामुनी रंग का आलू जो कि बाहर और अंदर से भी जामुनी रंग का ही होता है। इसके अलावा वह एक लाल रंग का आलू भी लगाते हैं जो की अंदर से कटने के बाद भी लाल होता है। यह आलू जब चिप्स के लिए इस्तेमाल होते हैं तो इनका रंग वैसे ही रहता है। मतलब की रंगीन चिप्स के लिए इनका इस्तेमाल होता है। 35 एकड़ में आलू की खेती करते हैं जैसे एक करोड़ का टर्नओवर उन्हें मिल जाता है।
उनसे करीब 150 किसान भी लेकर जाते हैं। इस बार उन्हें उन्नत बीज की कीमत ₹1500 कट्टा मिला है, जो कि दूसरे किसानों से ज्यादा उन्हें मुनाफा दिला रही है। वह बताते हैं कि सामान्य आलू की तुलना में यह आलू दो से तीन गुना ज्यादा कीमत दिलाता है। रंगीन आलू की खेती में सामान्य आलू से उन्हें ज्यादा फायदा हो रहा है।
स्प्रिंकलर सिंचाई सिस्टम पर मिली 80% सब्सिडी
किसान ने बताया कि जब से वह स्प्रिंकलर सिंचाई सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें पहले से अधिक उत्पादन मिल रहा है और आलू में चमक भी देखने को मिल रही है। इससे पानी की बचत भी होती है। जिससे आलू की पहले से अच्छी कीमत भी मिल रही है। उन्हें स्प्रिंकलर सिस्टम पर उद्दान विभाग से 80% सब्सिडी भी मिली हैं यानी की 20% हिस्सा बस किसान को देना पड़ा था और उनके आमदनी में वृद्धि हो गई।











