महिलाओं के खाते में 10 हजार रु आये, फिर 2 लाख रु देगी सरकार, 25 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए मिले पैसे

On: February 17, 2026 9:37 AM
Follow Us:
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

महिलाएं अपना व्यवसाय खुद शुरू कर सके और उन्हें कर्ज के बोझ से बचाने के लिए सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में 10 हजार रु आये। आगे उन्हें ₹200000 मिलेंगे।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। जिसमें सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय कर सके। महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत 25 लाख नई लाभार्थी महिलाओं के खाते में राज्य सरकार की तरफ से 10000 रुपए गए हैं। यानी कि कुल महिलाओं को 2500 करोड रुपए मिला है। यह योजना बिहार राज्य सरकार की है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रिमोट बटन दबाकर महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी गई है।

जिनका नहीं मिला पैसा उनके लिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिलाओं के खाते में अभी पैसे नहीं आए उन्हें भी पैसा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जिन्होंने अभी फॉर्म भरे हैं उनके खाते में भी पैसा दिया जाएगा। इस योजना के तहत 26 सितंबर से 28 नवंबर 2025 तक पांच चरणों में एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को 15600 करोड रुपए मिले हैं। इस तरह से यह योजना महिलाओं को भारी भरकम मदद दे रही है। आईए जानते हैं इस योजना के तहत ₹200000 कब मिलेंगे।

आगे चलकर ₹200000 महिलाओं को मिलेंगे

इस योजना के तहत महिलाओं को अभी 10000 रुपए की राशि दी जा रही है। ताकि वह अपना काम शुरू कर सके। अगर उनका काम अच्छे से चलता है तो उसे बढ़ाने के लिए सरकार आगे ₹200000 देगी। यानी कि पहले फेज में उन्हें ₹10000 मिले हैं, और आगे इस राशि को बढ़ाया जाएगा। लेकिन सरकार इसकी पूरी जांच करेगी। इस योजना का फायदा महिलाएं उठा रही है या नहीं इसके जिम्मेदारी ग्राम संगठन को दी गई है।

वह दूकान यह व्यवसाय शुरू कर रही है, वह देखेंगे और फिर ग्राम संगठन रिपोर्ट ब्लॉक लेवल को भेजेंगे। इसके बाद ही आगे का पैसा दिया जाएगा, इसलिए जो महिला इच्छुक है उनके लिए यह योजना अच्छी है।

यह भी पढ़े- Farmer ID: किसानों को बिना इस कार्ड के नहीं मिलेगी खाद, लागू हुई नई व्यवस्था, जानिए बड़ी खबर

और पढ़ें

ड्रिप इरिगेशन सिस्टम पर सब्सिडी

सिंचाई के लिए खेत के चक्कर नहीं सिर्फ एक बटन दबाए, सरकार से लाखों रुपए की मशीन सिर्फ 10 हजार रु में मिल रही

बड़वानी में किसानों को निशुल्क उन्नत बीज वितरित

किसानों को बांटे निशुल्क बीज, कलेक्टर ने बताएं फसल के फायदे, बढ़ेगी पैदावार, घटेगी किसानों की लागत

निशुल्क गन्ने का बीज कहां मिल रहा है

किसानों को फ्री मिलेगा गन्ने का बीज, 5 एकड़ तक की खेती के लिए निशुल्क गन्ने का बीज देगी सरकार, जानिए कैसे करें आवेदन

नवोधन योजना

जमीन मालिकों की हुई बल्ले, बिना खेती किए जमीन से होगी कमाई, शुरू हुई नवोधन योजना, जानिए क्या है फायदा

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में 3 बदलाव होने का प्रस्ताव, अब मिलेगा पहले से ज्यादा फायदा, जानें RBI की नई गाइडलाइन

कलैगनार महिला अधिकार योजना

महिलाओं के खाते में आए 5-5 हजार रु, सीएम ने की योजना की राशि डबल करने की घोषणा, जानिए कब से होगा फायदा

Leave a Comment