सर्दी में तुलसी सूख चुकी तो करें यह उपाय, निकल आएगी नई-नई पत्तियां, हरा भरा हो जाएगा पौधा

On: February 12, 2026 5:03 PM
Follow Us:
सर्दी में सूखी तुलसी को हरा भरा कैसे करें

सर्दी के कारण अगर तुलसी सूख गई है तो आइये आपको बताते हैं क्या करना है, जिससे सूखा हुआ पौधा भी हरा भरा हो सकता है।

सर्दी में तुलसी सूखने के कारण

सर्दी में अधिकतर लोगों को यह समस्या देखने को मिलती है कि उनकी तुलसी गर्मी आते-आते सूख जाती है। जिसका ज्यादा कारण यही होता है कि सर्दी में पाला पड़ता है। ठंड ज्यादा होती है। कोहरे की वजह से पौधे को नुकसान होता है। अच्छे से धूप नहीं मिल पाती। पानी भी अच्छे से मिट्टी का नहीं सूखता है। लंबे समय तक मिट्टी गीली रहती है, और वहीं अगर जल निकासी की अच्छी व्यवस्था नहीं होती तो और भी जड़ गलन की समस्या आती है। जिससे पौधा पूरी तरह से सूख जाता है। लेकिन अगर आपके पौधे में थोड़ी बहुत जान बची हुई है तो वह सूखने से बच सकता है। जिसके लिए आपको क्या करना है आइये बताते हैं।

सर्दी में सूखी तुलसी को हरा भरा कैसे करें

अगर आप यह उपाय अपनाते हैं तो सूखा हुआ पौधा भी वापस से हरा भरा हो सकता है। लेकिन इसके लिए आपको पहले देखना होगा कि क्या पौधा अभी भी बचा हुआ है, क्या उसमें कुछ पत्तियां हरी हैं, अगर पौधा पूरी तरह से मर चुका है तो फिर वह वापस से जीवित नहीं होगा। लेकिन अगर पौधा सिर्फ सुखा हुआ है, अंदर से थोड़ा बहुत हरा है तो फिर आप नीचे लिखे बिंदुओं के अनुसार उपाय कर सकते हैं।

  • जिसमें सबसे पहले आपको देखना है कि पानी की निकासी की व्यवस्था है या नहीं। अगर गमले में लगा है छेद भर गए हैं तो फिर इससे पौधे को नुकसान है। इसलिए वापस से मिट्टी को निकाल कर भरें और पानी की निकासी का ध्यान रखें।
  • इसके अलावा अगर पानी के निकासी की व्यवस्था अच्छी है तो ऊपर से मिट्टी को निकले। जिससे अंदर तक ऑक्सीजन जाए। हवा जाए, धूप लगे, जड़ों को फायदा होगा इससे।
  • इसके बाद ऊपर की मिट्टी निकालने के बाद थोड़ी सी हल्दी या फिर राख मिट्टी में मिलानी है। जिससे फंगस आदि की समस्या ना आए।
  • फिर आपको गोबर की पुरानी खाद मिलानी है और फिर वापस से मिट्टी से खाद को ढक देना है। ऐसा करने से पौधे को पोषण मिलेगा और वापस से वह हरा भरा होने लगेगा।
  • लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको पौधे की कटिंग करनी है। यानी कि जो पौधे की डालियां सूख चुकी है उन्हें कट कर देना है। जिससे पौधे के ऊर्जा की बचत होगी।
  • साथ ही पौधे को उस जगह पर रख दीजिए जहां पर सुबह की तीन-चार घंटे की अच्छी धूप आती हो।

यह भी पढ़े- लहसुन को डॉलर साइज में बनाने के लिए करें यह 2 काम, सफेद बड़ी आकार की लहसुन देख तुरंत खरीद लेंगे ग्राहक

Leave a Comment