लहसुन को डॉलर साइज में बनाने के लिए करें यह 2 काम, सफेद बड़ी आकार की लहसुन देख तुरंत खरीद लेंगे ग्राहक

On: February 12, 2026 3:53 PM
Follow Us:
लहसुन का डॉलर साइज करने के उपाय

लहसुन का आकार बड़ा करना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कि इस समय क्या करना है, कौन सी खाद, किस तरीके से देनी है।

लहसुन का डॉलर साइज करने के उपाय

लहसुन का डॉलर साइज मतलब लहसुन के कंद का आकार बड़ा करना। जिससे बाजार में अच्छा भाव मिले। यह प्रीमियम गुणवत्ता वाले कंद होते हैं। लहसुन जब डॉलर के सिक्के की तरह बड़े और छोटे दिखाई देते हैं तो बाजार मूल्य ज्यादा मिलता है। अगर आप लहसुन का आकार बड़ा करना चाहते हैं तो 90 से 100 दिन की फसल होने के बाद आपको यह दो खाद देनी है, तो आइये आपको इसके बारे में बताते हैं।

लहसुन का कंद बढ़ाने के लिए यह 2 खाद डालें

लहसुन के कंद का आकार बड़ा करने के लिए तथा रंगत सफेद करने के लिए आपको दो खाद देने है। लेकिन उससे पहले आपको यह भी ध्यान देना है कि लहसुन के पत्तियों लंबे समय तक हरी-भरी बनी रहे, जब ज्यादा दिन तक हरी भरी रहेंगे तो भोजन भी ज्यादा बनाएंगी। इसके लिए आपको थ्रिप्स और फंगस जनित रोगों से फसल को बचाना है कीट-रोग से फसल बची रहेगी। तभी तो कंदो को पोषण मिलेगा और उसका आकार बड़ा होगा।

  • इसके अलावा आपको दो खाद भी देनी है। जिसमें जब लहसुन के फसल 100 दिन की हो जाती है। तब आप पानी के साथ में एनपीके 05234 दे सकते हैं। जिसमें मात्रा तीन से पांच किलो रखती है।
  • इसके बाद जब लहसुन की फसल 115 दिन की हो जाती है तो फिर सिंचाई के साथ एनपीके 0050 दे सकते है, यह 3 से 5 किलो 1 एकड़ में देना है। जिससे लहसुन का आकार बड़ा होगा, सिर्फ एक सप्ताह में आप रिजल्ट देख सकते हैं।

इन सब चीजों के अलावा किसान को सिंचाई का सही ध्यान देना चाहिए। सिंचाई के बीच में मिट्टी को थोड़ा सा सूखने देना चाहिए। जिससे बल्ब मजबूत और चमकदार भी बनते हैं। अगर समय हो रहा है खुदाई का तो उसे 15 से 20 दिन पहले ही सिंचाई बंद कर देना चाहिए।

यह भी पढ़े- Solar Camera: खेत, तालाब, पशु की 24 घंटे निगरानी करता है यह जुगाड़, कोई भी जानवर या चोर घुसेगा तो तुरंत करेगा अलर्ट

Leave a Comment