MP के किसान को कलेक्टर ने दी ट्रैक्टर की चाबी, 1.80 लाख रु अनुदान का हुआ लाभ, जानिये राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना क्या है

On: February 12, 2026 1:30 PM
Follow Us:
राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना

किसान को सब्सिडी पर मिला ट्रैक्टर, नहीं रहा ख़ुशी का ठिकाना, जानिये राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना के बारें में।

राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना

राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी योजना है। इसके तहत बागवानी फसलों के लिए आधुनिक कृषि यंत्र पर किसानों को 50 से 80% तक की सब्सिडी दी जाती है। जिससे बागवानी क्षेत्र में उत्पादन बढे तथा श्रम की लागत घाटे। जिसमें राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना के तहत किसान सोहनलाल को 1.80 लाख अनुदान से ट्रैक्टर मिला है। जिससे भारी आर्थिक मदद हुई है।

किसान को कलेक्टर ने दी ट्रैक्टर की चाबी

किसान को यह ट्रैक्टर कलेक्टर के हाथों से दिया गया है। बता दे कि MP के किसान सोहन लाल जो कि नीमच जिले के जावद विकासखंड के ग्राम झांतला के रहने वाले है उन्हें शुक्रवार के दिन संकल्प से समाधान शिविर में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के द्वारा ट्रैक्टर की चाबी दी गई है। बता दे कि उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी यंत्रीकरण योजना के चलाई जा रही है।

इस कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, उप संचालक उद्यानिकी अतरसिह कन्नौज, एसडीएम सुश्री प्रीती संघवी, और ग्रामीणजन मौजूद थे। जिसमें कलेक्‍टर द्वारा बताया गया कि 4.20 लाख और 1.80 लाख के अनुदान का फायदा किसान को मिला है। जिससे ट्रेक्‍टर का बागवानी कार्यो में इस्तेमाल की जानकारी दी गई।

संकल्‍प से समाधान शिविर

संकल्‍प से समाधान शिविर किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। इससे ट्रैक्टर प्राप्‍त करके किसान खुश नजर आये। कलेक्‍टर ने किसान को उद्यानिकी विभाग की अन्‍य योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी भी दी। जिससे अन्य योजनाओं से भी किसान जुड़े।

यह भी पढ़े- बकरी पालन के लिए 10 से 50 लाख रु तक सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए 100 से 500 बकरी की यूनिट लगाने पर सब्सिडी

और पढ़ें

बकरी पालन पर सब्सिडी

बकरी पालन के लिए 10 से 50 लाख रु तक सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए 100 से 500 बकरी की यूनिट लगाने पर सब्सिडी

बैकयार्ड कुक्कुट इकाई वितरण योजना

सिर्फ ₹300 में मिल रहे हैं 45 चूजे, घर बैठे मुर्गी पालन से करें कमाई, बीना शेड बिना प्रशिक्षण के

धान किसानों को मिलेगी MSP के अंतर की राशि

होली से पहले 25 लाख किसानों के खाते में आएंगे 10 हजार करोड रुपए, कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा फैसला

मशरूम उत्पादन प्लांट पर सब्सिडी

कमाई होगी रॉकेट की स्पीड से, मशरूम उत्पादन का बड़ा प्लांट लगाने पर 32 लाख रुपए सब्सिडी दे रही सरकार, जानिए पूरी स्कीम

ड्रैगन फ्रूट की खेती में फायदा क्या है

Dragon Fruit: फरवरी में खेती के लिए 2 लाख 70 हजार रुपए दे रही सरकार, लगाएं यह विदेशी फल और कमाएं तगड़ा मुनाफा, जानिए कैसे

Leave a Comment