खेती से ही अगर करोड़पति अरबपति बनना चाहते हैं तो आइये आपको इन पेड़ों की खेती के बारे में जानकारी देते हैं।
पेड़ों की खेती से करोड़पति कैसे बने
पेड़ों की खेती से ही करोड़ रुपए कमाए जा सकते हैं। यह सिर्फ सपना दिखाने की बात नहीं है इसका जीता जागता उदाहरण है पलामू जिले के किसान तारकेश्वर सिंह जो कि पेड़ों की खेती कर रहे हैं, और आज उन्हें उन पेड़ों की 22 करोड रुपए तक कीमत मिल रही है। वह बताते हैं कि अभी भी वह इन पेड़ों के लकड़ी को भेजेंगे नहीं, बल्कि और कुछ दिन रखेंगे। जिससे इनके भाव और ज्यादा होंगे। उन्होंने बताया कि इन पेड़ों की लकड़ी से 10 लाख के तो उन्होंने अपने घर के फर्नीचर बनवा लिया है।
मतलब कि अगर बाजार में खरीदने जाएंगे तो 10 लाख रुपए कीमत पड़ेगी। लेकिन उन्होंने सिर्फ बनाने की मजदूरी दी होगी। बाकी लकड़ी का पूरा खर्चा बच गया तो आइये बताते हैं उन्होंने कौन से पेड़ लगाए हैं।
सागवान की खेती
दरअसल उन्होंने सागवान की खेती की है। जिसे उन्होंने 15 साल पहले ही लगाया था। लेकिन आज इतने अच्छे से तैयार हो गए हैं कि इनकी कीमत करोड़ों रुपए मिल रही है। सागवान की लकड़ी बहुत ही शानदार होती है। सागवान की लकड़ी मजबूत होती है, टिकाऊ होती है, दीमक रोधी होती है, मतलब इसमें दिमाग नहीं लगता है। इसलिए इसकी कीमत अच्छी खासी मिल जाती है। फर्नीचर के लिए तो यह लकड़ी बहुत ही ज्यादा सर्वोत्तम मानी जाती है। आईए जानते हैं इसकी कीमत कितनी मिल रही है।
सागवान की लकड़ी की कीमत
सागवान की लकड़ी की तगड़ी कीमत किसानों को मिल जाती है। जिसमें इस समय एक स्क्वायर फीट लकड़ी की कीमत 3000 से ₹5000 तक मिल रही है। एक पेड़ से लगभग 20 फीट लकड़ी मिल जाती है तो इस हिसाब से अगर खर्चा घटा भी दो तो भी अच्छा खासा एक पेड़ से ही कमाए जा सकता है। वही तारकेश्वर सिंह के पास 1500 पेड़ है। इस हिसाब से उन्हें करोड़ों रुपए की कमाई इससे हो जाएगी। लेकिन उन्होंने कहा कुछ दिन और रखेंगे, जिससे और ज्यादा आमदनी से होगी। सागवान की खेती करना भी आसान है।
फर्नीचर उद्योग में इसकी डिमांड भी ज्यादा है। खाली जमीन या फिर मेड़ों पर इसकी खेती कर सकते हैं। शुरुआत में बस इसे देखरेख की जरूरत पड़ती है। बंजर जमीन में भी इसको लगाया जा सकता है। तो किसान अगर बन रहे हैं, सागवान जैसे पेड़ लगा देने चाहिए। जिससे आगे चलकर एक अच्छी इनकम इनसे हो सकती है।
यह भी पढ़े-बच की खेती से छोटे किसान बनेंगे अमीर, जानिए बच की खेती की संपूर्ण जानकारी









