PM किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं किसानों के लिए जरूरी सूचना 30 लाख से ज्यादा किसानों की अटक सकती है किस्त। तुरंत कर ले यह उपाय।
PM किसान की 22वीं किस्त
किसानों को खेती के खर्च उठाने के लिए सरकार उन्हें पैसे देती है। जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें हर साल ₹6000 मिलते हैं। जिससे वह खाद, बीज और सिंचाई का खर्चा उठाते हैं। जिसमें किसानों को अभी तक 21 क़िस्त मिल चुकी है, और 22वीं किस्त का वह इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
लोकसभा में एक लिखित जवाब में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया है कि 30,18,361 किसानों की 22वीं किस्त अटक सकती है तो आईए जानते हैं इसका कारण क्या है।
बैंक खाता आधार से लिंक नहीं
दरअसल, इन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं हुआ है। जिसमें मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि पीएम किसान योजना के तहत जो भी भुगतान किसानों के खाते में होता है वह आधार सीडेड बैंक खाते में किया जाता है। लेकिन जिन किसानों के खाता आधार से नहीं जुड़े हैं उनको तकनीकी रूप से ट्रांसफर नहीं किया जा सकता तो जिन किसानों ने अभी तक बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराया है उनकी 22वीं किस्त अटक सकती है।
सैचुरेशन ड्राइव
सभी किसान बैंक खाते से आधार को लिंक करवा ले और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उठाएं। जिसके लिए सैचुरेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। दरअसल, यह संतृप्ति अभियान है जो कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भी साथ दे रही है। किसानों के खातों में एसएमएस भी भेजा जा रहा है। क्यों उन्हें जानकारी हो जाए कि उन्हें क्या करना है। जिनका खाता आधार से लिंक नहीं है। उनको यह जानकारी एसएमएस के जरिए दिया जा रहा है।
बैंक खाता से आधार लिंक करने के लिए आपको बैंक शाखा में जाना होगा। वहां पर आधार की फोटो कॉपी और पासवर्ड साथ में रखें और आधार लिंकिंग या सीडिंग फॉर्म को भरकर हस्ताक्षर करें।










