फरवरी में पान की खेती से 250 वर्ग फीट में 1 लाख रु कमा सकते हैं किसान, जानिए पान की खेती की वैज्ञानिक विधि

On: February 11, 2026 11:03 AM
Follow Us:
पान की खेती में कमाई

फरवरी में कई मुनाफे वाली फसल लगाना चाहते हैं तो पान की खेती भी एक अच्छा विकल्प है। लेकिन पान की खेती की वैज्ञानिक विधि पता होनी, तो आइये जानें।

पान की खेती में कमाई

पान की खेती अपने देश में कई जगह में की जा रही है। जिसमें छत्तीसगढ़ में पान की खेती इस समय कई जगह में वैज्ञानिक विधि से की जा रही है, जिसे बरेजा विधि कहा जाता है। इसमें पान की खेती करने से अच्छी कमाई उन्हें होती है। जिसमें बताया गया की 250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अगर इस विधि से पान की खेती की जाती है तो किसान 90,000 से ₹100000 तक आमदनी इससे प्राप्त कर सकते हैं जो की पारंपरिक फसलों की तुलना में अच्छा मुनाफा है।

अगर किसान कुछ अलग करना चाहते हैं तो पान की खेती उनके लिए अच्छा विकल्प है आइये आपको बरेजा विधि से कैसे पान की खेती करते हैं इसके बारे में बताते हैं।

पान की खेती की वैज्ञानिक विधि

पान की खेती अगर वैज्ञानिक विधि से करना चाहते हैं तो बरेजा विधि भी एक अच्छा विकल्प है। जिसमें पान की खेती के लिए बांस की छत तैयार की जाती है और उसके नीचे पान की खेती की जाती है जिससे धूप डायरेक्ट जमीन पर नहीं पड़ती है, बल्कि छनकर आती है। जिससे पान की फसल को जितना धूप की आवश्यकता होती है उतना धूप में मिलता है। जिसमें बरेजा विधि से देसी पान, मीठा पान, कपूरी पान, बंगला पान जैसी किस्म लगा सकते हैं, और पानी के लिए ड्रिप सिस्टम, फॉगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर क्षेत्र में आपके ज्यादा तापमान रहता है तो जहां पर बरेजा बना रहा है उसके चारों तरफ के लिए के पौधे लगा सकते हैं। जिससे कमाई भी हो जाएगी और वहां का तापमान भी कम होगा। बरेजा के चारों तरफ साइड में नेट लगाया जाता है। जिससे हवा भी सीधे पौधों को नहीं छूती है और लाइन में पौधे लगाए जाते हैं।

जिससे देखरेख और कटाई भी आसान होती है। पौधों को सपोर्ट देने के लिए लकड़ी लगाई जाती है। पान की खेती में किसानों को मिट्टी की जांच भी करवा लेनी चाहिए। जिससे उन्हें पता होगा। यह मिट्टी पान की खेती के लिए सही है, या नहीं और खाद भी सही मात्रा में वह डाल पाएंगे।

पान की खेती में कितना समय लगता है

पान की खेती लंबी अवधि की फसल होती है। पान की खेती फरवरी में किसान कर सकते हैं। इसीलिए आज इस लेख में पान की खेती की चर्चा कर रहे हैं। पान की खेती में 7 से 8 महीने लग जाते हैं। पहले तोड़ाई में पान के पौधे 1 साल के होने के बाद पत्तियां देने लगते हैं। एक बार लगाकर दो से तीन साल तक आराम से इससे पौधे से पत्तियां प्राप्त कर पाते हैं। एक पौधे से 150 से 200 पत्ते मिल जाते हैं।

पान की खेती के लिए फरवरी के अलावा मार्च अप्रैल और मई भी अच्छा समय माना जाता है। बरेजा विधि से पान की खेती कर रहे हैं तो सही रहेगा, बरेजा को छायादार मंडप कहा जाता है। पान के पौधों की रोपाई कलम से करते हैं।

यह भी पढ़े- बिना मिट्टी के हल्दी की खेती, गोबर और केले के पत्ते से सालाना 20 लाख रु की कमाई, जानिए क्या-क्या करते हैं कृषि उद्यमी

Leave a Comment