नमस्कार किसान भाइयों, इस लेख में जैविक तरीके से मुनाफेदार खेती करने वाले किसान की जानकारी देने जा रहे हैं। जिन्होंने 1.5 किलो की गोभी उगाई।
किसान ने उगाई 1.5 किलो की गोभी
गोभी की खेती में किसानों को फायदा तो है लेकिन उसकी गुणवत्ता और आकार, वजन अगर बढ़िया हो तो कीमत बढ़िया मिल जाती है। जिसमें एक किसान है रणजीत सिंह जो की खानपुर गांव के रहने वाले हैं वह ज्यादातर सब्जियों की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र से प्रशिक्षण भी लिया है। कृषि वैज्ञानिको से जानकारी मिली है। जिससे उन्हें खेती का अच्छा तजुर्बा हो चुका है। वह बिल्कुल जैविक तरीके से खेती करते हैं यानी कि बाजार में मिलने वाली महंगी रासायनिक खाद पर पैसे नहीं खर्च करते हैं।
बल्कि गोबर की पुरानी खाद का इस्तेमाल करते हैं, और उससे अच्छा उत्पादन मिलता है। हाल ही में उन्होंने ब्रोकली की खेती की और 1.5 किलो की गोभी तैयार की। जिसमें उन्होंने बताया कि ब्रोकली के किलो में भाव नहीं बल्कि पीस में बिकती है, जो की 40 से ₹50 की कीमत दिला देती है। जिससे अच्छा मुनाफा होता है। ब्रोकली देसी नहीं एक विदेशी सब्जी है, जो की स्वादिष्ट और प्रोटीन में सामान्य गोभी से ज्यादा बढ़िया होती है। इसलिए इसकी कीमत ज्यादा मिलती है। आइये आपको इसकी खेती के बारे में बताते हैं।
ब्रोकली की खेती कब कैसे की जाती है
ब्रोकली की खेती के लिए सितंबर से अक्टूबर के बीच का समय अच्छा होता है। मध्य नवंबर तक भी ब्रोकली की खेती किसान कर लेते हैं। बलुई दोमट मिट्टी इसके लिए अच्छी होती है। जिन क्षेत्रों में 18 डिग्री सेल्सियस से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच का तापमान है तो बता दे कि इसके लिए उत्तम माना जाता है। इसकी फसल भी सामान्य गोभी की तरह समय लेती है।
जब इसके फूलों का आकार 5 से 6 इंच का होने लगता है तो फिर इसकी कटाई किसान करते हैं 60 से 75 दिन के बीच में यह तैयार हो जाती है। जिसमें किसान ने बताया कि क्लाउज वैरायटी की ब्रोकली उन्होंने लगाई थी जो कि अच्छा उत्पादन देती है और वजन भी बढ़िया तगड़ा होता है, बस खेत की मिट्टी उपजाऊ होनी चाहिए।
यह भी पढ़े- Poppy cultivation: ₹2100 प्रति क्विंटल बिकती है यह चीज, सरकारी निगरानी में 3 राज्यों में होती है खेती











