हरा का जमाना गया आ गया गुलाबी कटहल, 3 साल में देगा फल, जानिए कीमत और खासियत

On: February 10, 2026 12:23 PM
Follow Us:
गुलाबी कटहल की खासियत क्या है

गुलाबी कटहल के बारे में इस लेख में आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि यह पौधा कितने रुपए में कहां मिल रहा है।

गुलाबी कटहल की खासियत क्या है

आपने हरा पीला कटहल देखा होगा। लेकिन आज यहां पर गुलाबी कटहल की बात कर रहे हैं जो की देखने में बहुत ही ज्यादा अलग लगता है। सामान्य तौर पर कटहल हरे रंग के दिखाई देते हैं, जो पकने के बाद पीले हो जाते हैं। लेकिन यह कटहल शुरुआत से ही गुलाबी रंग का होगा जिसे देखकर ही लोग आश्चर्य में पड़ जाएंगे। इस कटहल की खेती करके किसान अच्छी कमाई भी कर पाएंगे। क्योंकि बाजार में यह आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह सिर्फ देखने में अलग नहीं है बल्कि इसका स्वाद भी बढ़िया है।

नर्सरी वाले बताते हैं इसका स्वाद अच्छा आता है। इस कटहल को तैयार होने में करीब 3 साल का समय लग जाता है। हालांकि यह 1 साल में भी फल देगा। लेकिन शुरुआत में फल नहीं लेना है। उसे छोड़ देना है। जब पौधा 3 साल का हो जाए तो फिर उससे फल लेना है। इसे जमीन में लगा सकते हैं, अच्छा उत्पादन देगा। गमले में लगाने पर फल का आकार छोटा होता है, और उत्पादन भी कम मिलता है। इसलिए जमीन में लगाना उचित होगा। आइये आपको इसकी कीमत बताते हैं।

गुलाबी कटहल कितने रुपए में कहां मिल रहा

देश के किसी कोने में रहते हो अगर पौधे मंगाने हैं तो आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं। लेकिन अगर ऐसे क्षेत्र में रहते हैं, जहां पर आसपास बड़ी नर्सरी है तो वहां पर भी इस पौधे की जानकारी ले सकते हैं। वैसे आज जहां की बात कर रहे हैं तो बता दे की दरभंगा में गुलाबी कटहल का पौधा वाटिका नर्सरी में मिल रहा है। जहां पर उसकी कीमत ₹350 है। इसके अलावा आपको बता दे की अमेजॉन पर भी गुलाबी कटहल का पौधा मिल रहा है, जहां पर उसकी कीमत 249 रुपए बताई जा रही है। लेकिन अगर आप नर्सरी से लेते हैं तो वहां पर आपको भरोसा रहेगा।

लेकिन अगर आपके पास ऑनलाइन भी कोई ऐसी नर्सरी की जानकारी है जहां पर बढ़िया गुणवत्ता के पौधे मिलते हैं तो वहां से भी खरीद सकते हैं। बाकी यह जो दरभंगा बिहार के वाटिका नर्सरी है यहां पर जो पौधे आते हैं, वह कोलकाता से आते हैं, जो कि डेढ़ फीट के पौधे की बिक्री करते हैं, और फिर इस जमीन पर लगाकर 3 साल बाद पद मिलता है। नर्सरी वाले बताते हैं कि इसकी पेड़ की लंबाई करीब 12 से 15 फीट तक हो सकती है। लेकिन यह आपके क्षेत्र की जलवायु और जमीन पर भी निर्भर करता है। जितनी अच्छी जमीन मिलेगी, पौधे और फल का विकास में उतना ही बढ़िया होगा।

यह भी पढ़े- Poppy cultivation: ₹2100 प्रति क्विंटल बिकती है यह चीज, सरकारी निगरानी में 3 राज्यों में होती है खेती

Leave a Comment