युवाओं महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर मुफ्त में मशरूम की खेती की ट्रेनिंग मिल रही आइये जानते हैं पूरी खबर।
मुफ्त में मशरूम की खेती की ट्रेनिंग
मशरूम की खेती में अच्छी कमाई है, बस इसकी खेती की जानकारी होनी चाहिए। यही वजह है कि मशरूम की खेती की मुफ्त ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि युवाओं और महिलाओं को कमाई करने के नए अवसर मिल सके। जिसमें आपको बता दे की 10 दिन की ट्रेनिंग का प्रोग्राम रखा गया है।
दरअसल यहां पर बात की जा रही है बिहार की जहां पर मशरूम की खेती की मुफ्त ट्रेनिंग शुरू की गई है। जिसमें महिलाओं और युवाओं को मौका मिल रहा है। उन्हें ट्रेनिंग में कई तरह की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेनिंग बिहार मैं सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से कृषि विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण इलाकों में दिया जा रहा है, तो आईए जानते हैं ट्रेनिंग में क्या-क्या व्यवस्था रहेगी।
मशरूम की खेती के लिए ट्रेनिंग में व्यवस्था
मशरूम की खेती के लिए यह जो ट्रेनिंग दी जा रही है, इसमें कई तरह की व्यवस्थाएं रहेगी जैसे कि उनके बैठने की और उन्हें पढ़ने के लिए नोटबुक पेन और चाय पानी नाश्ता आदि की व्यवस्था भी रहेगी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। आईसीटी की तरफ से यह प्रमाण पत्र उन्हें मिलेगा। यह ट्रेनिंग उनके गाँव में भी मिलेगी।
ट्रेनिंग के साथ सब्सिडी और ऋण भी मिलेगा
मशरूम की खेती के लिए यहां पर सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं बल्कि उन्हें प्रमाण पत्र के साथ-साथ यह भी बताया जाएगा कि मशरूम की खेती व कैसे करें और जो खर्च आएगा उसको उठाने के लिए किस सरकारी योजना का फायदा उठायें, सब्सिडी कैसे मिलेगी, बैंक ऋण की योजना बताई जाएगी। जिससे वह बैंक से लोन भी ले पाएंगे और अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। उन्हें मशरूम उत्पादन की तकनीक सीखने को मिल जाएगी तो अपना व्यवसाय अच्छे से चला पाएंगे।










