खेत तक आकर लौट जाएंगे आवारा पशु, गंध नहीं होगी बर्दाश्त, जानें खेतों से जानवर भगाने के उपाय

On: February 8, 2026 4:58 PM
Follow Us:
खेतों से आवारा पशु हटाने का सस्ता उपाय

अगर खेतों से आवारा पशुओं को दूर रखना चाहते हैं तो आइये आपको एक देसी जुगाड़ के बारे में बताते हैं, जिससे किसानों को मदद मिल रही है।

खेतों से आवारा पशु हटाने का सस्ता उपाय

आवारा पशुओं के आतंक से किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। जिसके लिए उन्हें रात दिन खेत की तकवारी करनी पड़ती है। लेकिन यहां पर आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं आता है और आवारा पशु भी खेत में नहीं आते हैं। अगर वह खेत तक पहुंच भी जाते हैं तो अंदर आने से पहले ही वापस लौट जाते हैं, और इसमें ज्यादा खर्चा भी नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कई ऐसे किसान भी है जो की खेत की सुरक्षा के लिए तारबंदी नहीं कर पाते हैं, क्योंकि इसमें ज्यादा खर्च आता है।

मगर यहां पर आपको एक जुगाड़ के बारे में बताते हैं जिससे एक बार मेहनत करने पर 20 से 25 दिन तक खेतों में जानवर आवारा पशु नहीं घुसेंगे तो आईए जानते हैं यह क्या है, और किस तरीके से काम करता है, कैसे इसका इस्तेमाल करें।

इस घोल के गंध से आवारा पशु खेतों से दूर रहते हैं

यहां पर एक घोल बनाने की जानकारी दी जा रही है। जिसको बनाने के लिए पिसी हुई लाल मिर्च, नीम का तेल, फिनायल और पानी मिलाना है और फिर उसमें एक कपड़ा भिगोना है जैसे की कोई सूती कपड़ा या फिर जूट का बोरा ले सकते हैं। फिर इस कपड़े को आपको खेत के किनारो पर लकड़ी की मदद से चारों तरफ बांधना है। जिससे जब पशु खेत के आसपास आते हैं तो उसे उन्हें इसकी गंध बर्दाश्त नहीं होती और वह वापस लौट जाते हैं।

यह तरीका एक महीने तक चल जाता है उसके बाद दोबारा से इस घोल को बनाया जाता है। इससे किसानों को बहुत मदद मिल रही है उन्हें खेत में नहीं बैठना पड़ता है।

यह भी पढ़े- गाय-भैंस खरीदने के लिए 1 लाख 40 हजार रुपए तक सब्सिडी दे रही सरकार, इस योजना से जुड़े और चलाएं डेयरी

और पढ़ें

ऑटोमेटिक फिल्ट्रेशन सिस्टम

किसान बने स्मार्ट, घर बैठे मोबाइल से करें सिंचाई, खेत जाने की झंझट खत्म, पानी का एक-एक कचरा होगा साफ

गोभी काटने की मशीन के फायदे

गोभी काटने की मशीन कर रही मजदूरों की छुट्टी, फटाफट सस्ते में करती है काम, इस योजना से मिल रही सब्सिडी

सोलर कैमरा से जंगली जानवरों से फसल बचाएं

किसान घर बैठे जंगली जानवरों से बचा रहे फसल, सोलर कैमरा से मिली बड़ी राहत, जाने कितना आता है खर्चा

किसान का जुगाड़

किसान का जुगाड़ है शानदार, लेबर की करेगा बचत, जुताई, बुवाई के साथ खरपतवार निकालेगा, मिट्टी को भुरभुरा बनाता है

किसान का जुगाड़

किसान पुरानी साड़ियों से बचा रहे गेहूं की फसल, आवारा पशु जंगली जानवर को नहीं दिखती हरियाली, जानिए किसान का जुगाड़

पाला से फसल बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें

पाला और शीतलहर फसल का नहीं बिगाड़ पाएगा कुछ, यह 3 उपाय करके देखें, कृषि विशेषज्ञ ने बताया कारगर

Leave a Comment