डेयरी व्यवसाय करना चाहते हैं लेकिन खर्च बढ़ रहा है तो सरकारी योजना का फायदा उठा सकते हैं आइये आपको बताते हैं गाय-भैंस के लिए सब्सिडी कैसे मिलेगी।
उन्नत नस्ल की गाय-भैंस पर सब्सिडी
उन्नत नस्ल की गाय-भैंस पर सरकार सब्सिडी दे रही है। जिसमें 1,40,000 रुपए तक सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। दरअसल योजना छत्तीसगढ़ के पशुपालकों के लिए है। डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है। जिसके लिए यह योजना चलाई जा रही है। योजना का नाम डेयरी उद्यमिता विकास योजना है, जो कि ग्रामीण क्षेत्रों में आमदनी बढ़ाने के लिए रोजगार के नए अवसर लाने के लिए शुरू की गई है।
दो गाय या भैंस पर सब्सिडी मिलेगी
योजना के तहत दो उन्नत नस्ल की गाय-भैंस की खरीदी पर सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं। डेयरी व्यवसाय शुरू करने के लिए यह योजना बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। पशुओं की खरीदी में भारी आर्थिक मदद देती है। जिसमें सामान्य और पिछड़ा वर्ग के किसानों पशुपालकों के लिए अलग-अलग सब्सिडी दी जाती है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को 66.6% जबकि सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पशुपालकों को 50% तक सब्सिडी जाती है।
गाय भैंस पर सब्सिडी कैसे मिलेगी
गाय-भैंस पर सब्सिडी लेना चाहते हैं तो उसके लिए दो तरीके हैं। पहला है कि बैंक ऋण के द्वारा आप ले सकते हैं या फिर दूसरा अपने पैसे निवेश करके ले सकते हैं। अगर ऋण पर लेना चाहते हैं तो आपको बैंक में जाकर गाय भैंस खरीदने के लिए बैंक में आवेदन जमा करना होगा। अपने पैसे से खरीदना है तो योजना की स्वीकृति लेनी पड़ेगी। जिसमें 5 वर्ष से कम आयु का पशु होना चाहिए, और कम से कम 10 लीटर तक दूध देता हो।
योजना का लाभ लेने के लिए पशु विभाग में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड, जमीन के कागज और बैंक खाता विवरण देना होगा। अपने पास के पशु अस्पताल या विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं। पशु खरीदने के बाद आपको बीमा भी करवाना होगा, और फिर उन दस्तावेजों को जमा करना होगा। जिसके बाद सब्सिडी की राशि पशुपालकों को दी जाती है।











