छोटे किसानों के लिए अच्छी खबर है अब वह भी पॉलीहाउस कम खर्चे में अपने खेतों में लगवा सकते हैं। क्योंकि पॉलीहाउस सब्सिडी योजना में बदला हुआ है।
पॉलीहाउस सब्सिडी योजना में बदलाव क्या हुए
पॉलीहाउस सब्सिडी योजना में बदलाव के पीछे किसानों का हित ही है। पहले जो नियम थे उसके आधार पर कम किसान इससे जुड़ पा रहे थे लेकिन अब नियम में बदलाव हुआ है तो किसानों की संख्या बढ़ गई है। अब ज्यादा किसान आवेदन कर रहे हैं। बता दे की राजस्थान में पॉलीहाउस पर सब्सिडी के नियम बदले हैं। अब किसानों को 2500 वर्ग मीटर तक के क्षेत्र में पॉलीहाउस लगाने के लिए भी 50 से 70% तक सब्सिडी मिल रही है। आईए जानते हैं किस वर्ग के किसानों को कितना अनुदान मिल रहा है।
पॉलीहाउस पर किस वर्ग को कितनी सब्सिडी मिल रही
पॉलीहाउस पर लघु सीमांत, एससी, एसटी वर्ग के किसानों को 70%, सामान्य श्रेणी के किसानों को 50% तक सब्सिडी मिल रही है। पॉलीहाउस सब्सिडी में लगाने वाले लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है, पहले 4000 वर्ग मीटर पर पॉलीहाउस या शेड दें लगाने पर अनुदान मिलता था। लेकिन अब 25 वर्ग मीटर पर भी अनुदान मिल रहा है। पहले जो चित्तौड़गढ़ में 40 किसान लाभान्वित हो रहे थे अब 54 किसान हो गए हैं। इस तरह से किसानों के हित में यह योजना चल रही है।
सब्सिडी के लिए आवेदन कैसे करें
पॉलीहाउस पर सब्सिडी के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। राज किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पॉलीहाउस में खेती करने के किसानों को कई फायदे हैं। क्योंकि इसके भीतर तापमान नियंत्रित रहता है। फसल में रोग कीट बाहर के मुकाबले ना के बराबर होते है। जिससे खर्च भी कम आता है। पानी भी कम इस्तेमाल होता है।
किसानों को बता दे कि पहले पॉलीहाउस पर सब्सिडी ज्यादा मिलती थी, करीब 90% लेकिन अब 70% हो गई है। मगर 4000 वर्ग मीटर से घटकर 2500 वर्ग मीटर भी किया गया है, तो यहां पर किसानों को फायदा है, छोटे किसान भी योजना से जुड़ पाएंगे।
यह भी पढ़े-किसानों को सब्सिडी पर रोटावेटर, कल्टीवेटर, रीपर जैसे कई कृषि यंत्र दे रही सरकार, 14 फरवरी तक है समय









