गाय की इन 4 नस्लों का पालन करें, दूध से बाल्टी नहीं भर जाएगा ड्रम, जानिए ज्यादा दूध देने वाली गाय के नाम

On: February 7, 2026 4:58 PM
Follow Us:
ज्यादा दूध देने वाली गाय के नाम

दूध उत्पादन के व्यवसाय में बढ़ोतरी करने के लिए आज आपको इस लेख में ज्यादा दूध देने वाली गाय के नाम की जानकारी देने जा रहे हैं।

ज्यादा दूध देने वाली गाय के नाम

गाय की कुछ नस्ल ऐसी हैं जो की बहुत ज्यादा मात्रा में दूध देती है। उन गायों की संख्या अगर कम भी हो तो भी दूध उत्पादन का व्यवसाय अच्छे से चल सकता है, और बढ़िया आमदनी भी होती है। यह गाय ज्यादा मात्रा में अच्छी गुणवत्ता का दूध देती है। जिससे पशु पालको की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। तो आइये आपको इन गायों के बारे में बताते हैं। जिसमें यहां पर ज्यादा दूध देने वाली गाय की जानकारी देने जा रहे हैं।

  • गिर गाय जो की एक देसी नस्ल है। लेकिन ज्यादा मात्रा में दूध देती है। गिर गाय एक ब्यांत में 1500 से 1800 लीटर दूध देने की क्षमता रखती है। गिर गाय के वजन की बात करें तो मादा का औसत भार 386 किलो और नर का भार 540 किलो तक रहता है। गिर गाय की रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। गर्म और शुष्क जलवायु में आसानी से डालने वाली यह गाय है।
  • साहिवाल गाय की बात करें तो यह एक दिन में 8 से 12 लीटर तक दूध देती है। अगर आपके क्षेत्र में ज्यादा तापमान रहता है तो इसका पालन कर सकते हैं। क्योंकि उच्च तापमान सहन कर लेती है। साहिवाल गाय का स्वभाव शांत होता है। यह मजबूत बनावट और विशिष्ट पहचान रखने वाली गाय है इसका रंग लाल और बड़ा होता है
  • जर्सी गाय का पालन भी कर सकते हैं। यह अभी ज्यादा दूध देने वाली नस्ल में गिनी जाती है। जर्सी गाय एक ब्यांत में 4000 से 4200 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। इसके दूध में उच्च वसा मात्र 4.5 से 5% तक होता है।
  • हॉलस्टीन फ्रीजियन गाय भी ज्यादा मात्रा में दूध देती है। एक ब्यांत में 5000 से 6000 लीटर तक दूध देने की क्षमता रखती है। इसके दूध में वसा की मात्रा 3.5 से 4% तक होता है। यह शांत स्वभाव वाली गाय होती है। अगर आपके क्षेत्र में ज्यादा ठंडी पड़ती है तो इसका पालन कर सकते हैं, हॉलस्टीन फ्रीजियन गाय काले और सफेद के मिश्रित रंग में होती है। इसके शरीर का आकार बड़ा होता है एक गाय का वजन 700 किलोग्राम तक और नर का भार 815 किलोग्राम तक होता है।

यह भी पढ़े- पशुओं के लिए मिलेगी सस्ती दवा, पशु औषधि केंद्र खोलने का पाएं मौका, जानिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

Leave a Comment