पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है, अब जल्दी उनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त के ₹2000 आएंगे।
30 लाख अपात्र किसानों का नाम कटा
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा किसानों को मिलेगा या नहीं इसके लिए उन्हें लाभार्थी सूची में अपना नाम देख लेना चाहिए। क्योंकि पहले 30 लाख से ज्यादा किसानों के नाम कट चुके थे। इसलिए उन्हें अपना नाम अपने गांव की लिस्ट में देखना चाहिए। इसके बारे में यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे नाम देख सकते हैं।
पीएम किसान की 22वीं किस्त जल्द खाते में आएगी
बजट 2026-27 के पेश होने के कारण किसानों को 22वीं किस्त के लिए ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा था। लेकिन अब रास्ता साफ हो चुका है। बजट पेश हो चुका है, तो अब आशा है कि जल्दी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खाते में आएगी। 9 करोड़ से अधिक किसान इस योजना से जुड़े हुए हैं। जिन्हें पैसे का इंतजार है। लेकिन ऐसा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक ही पैसा आएगा। लेकिन अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि कब पैसा मिलेगा।
पीएम किसान की लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें
पीएम किसान की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए किसान भाइयों को पीएम किसान के आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा। फिर वहां पर होम पेज में बेनिफिशियरी लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करके अपने राज्य, जिले, उप जिला ब्लाक और गांव को चुनना होगा। इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करके गांव के सभी लाभार्थियों के नाम देख पाएंगे। क्योंकि पूरी लिस्ट स्क्रीन पर नजर आएगी। इस तरह से लाभार्थी सूची में अपना नाम देखकर जान सकते हैं कि आपको 22वीं किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं।
यह भी पढ़े- पशुपालकों को मिलेगा 50 लाख रुपए का इनाम, 8 फरवरी तक यहां लगेगा पशु मेला, होगा पशुओं का रैम्प-शो











